Logo
election banner
Bread Aloo Paratha: पारंपरिक आलू का पराठा तो आपने कई बार खाया होगा। इस बार ब्रेड और पोहे मिलाकर आलू का पराठा तैयार करें। लाजवाब स्वाद सभी को पसंद आएगा।

Bread Aloo Paratha: हमारे यहां आलू का पराठा खूब पसंद किया जाता है। ज्यादातर घरों में इसे बनाकर खाया जाता है। इसकी लोकप्रियता की वजह से ही आलू का पराठा फेमस स्ट्रीट फूड भी है। पारंपरिक आलू का पराठा तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन अगर ज़ायके में बदलाव करना चाहते हैं तो ब्रेड आलू पराठा की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। इसका अनूठा स्वाद सभी पसंद करेंगे। 

ब्रेड आलू का पराठा तैयार करने के लिए उबले आलू के अलावा ब्रेड स्लाइस और पोहा की भी जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं ब्रेड आलू पराठा बनाने का आसान रेसिपी। 

ब्रेड आलू पराठा के लिए सामग्री
आलू उबले - 3-4
ब्रेड स्लाइस - 5
मोटा पोहा भिगोया हुआ - डेढ़ कप
हरी मिर्च कटी - 2
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
जीरा - 1 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
अदरक बारीक कटा - 1 टी स्पून
लहसुन कटा - 1 टी स्पून
प्याज कटी - 1
सूखी लाल मिर्च - 2
दही - 1/2 कप
अजवाइन - 1/4 टी स्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

ब्रेड आलू पराठा बनाने का तरीका
रूटीन आलू के पराठों के बजाय ब्रेड आलू का पराठा बनाया जा सकता है। ये बेहद टेस्टी लगता है और इसे तैयार करना भी आसान है। सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस लेकर उन्हें मिक्सी में डालें और पीसकर क्रमब्स तैयार कर लें। इसके बाद जीरा, धनिया, सौफ, अदरक, लहसुन और मिर्च को एकसाथ मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। 

इसे भी पढ़ें: Kurkuri Bhindi: बेसन में लिपटी कुरकुरी भिंडी मुंह में ला देगी पानी, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा, मिनटों में सीखें बनाना

अब एक बड़ी बाउल में उबले आलू मसलकर डालें। इसमें भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद पिसे हुए मसाले और नमक आलू-पोहे में डालकर मिलाएं। फिर दही डालें और मिश्रण तैयार करें। आखिर में ब्रेड का चूरा डालकर सारे मिश्रण को सॉफ्ट आटे की तरह गूंथ लें। 

अब तैयार आटे की बड़ी लोई लें और उस पर आटा लगाकर पारंपरिक पराठे की तरह हल्के हाथ से बेल लें। अब एक नॉनस्टिक तवा मीडियम आंच पर गर्म करें। तवा गर्म होने पर उस पर एक चम्मच तेल डालकर फैलाएं और बेला हुआ पराठा डाल दें। कुछ देर पराठा सेकने के बाद उसके किनारों पर तेल डालें और पलट लें। 

इसे भी पढ़ें: Aam ki Launji: गर्मी में खट्टी-मीठी आम की लौंजी लगती है लाजवाब, पोषण से भरी, बनाने में है आसान; 10 मिनट में करें तैयार

इसके बाद पराठे के ऊपरी हिस्से पर तेल लगाएं और सेकें। दोनों ओर से पराठा सुनहरा और कुरकुरा होने के बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें। स्वाद से भरपूर ब्रेड पोहा आलू पराठा तैयार है। इसे नींबू या आम के अचार के साथ सर्व करें। 

5379487