A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bel ka Sharbat Benefits and Recipe: गर्मी में बेल फल का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है। बेल की तासीर बेहद ठंडी होने से इसका शरबत बॉडी टेम्परेचर को मेंटेन रखता है।  पाचन सुधारने वाले बेल का शरबत शरीर का तापमान मेंटेन रखने के साथ पेट की गर्मी को दूर कर देता है। इसके जबरदस्त फायदे किसी को भी हैरान कर सकते हैं। बेल का शरबत सही तरीके से बनाकर पिया जाए तो ये बेहद गुणकारी हो जाता है। 

बेल का शरबत पेट की जलन मिटाने वाला होता है। इसे पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। आम का पन्ना, सौंफ के शरबत की तरह ही बेल का शरबत भी बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।

बेल शरबत कैसे तैयार करें?
सामग्री
बेल फल - 1 
चीनी - 5 टी स्पून
ठंडा पानी - जरूरत के मुताबिक
आइस क्यूब्स - 5-7

बेल शरबत बनाने का तरीका
बेल शरबत जितना गुणकारी है इसे बनाना उतना ही आसान है। इसे तैयार करने के लिए पका हुआ बेल फल लें। शरबत बनाने से पहले बेल को 2 घंटे के लिए पानी में डालकर रखें।

इसे भी पढ़ें: Namkeen chaas: गर्मी में नमकीन छाछ पेट की जलन कर देगी दूर, इस तरह बनाकर पिएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदे

इसके बाद बेल फल को तोड़ें और अंदर का पीला गूदा निकालकर एक बड़ी बाउल में अलग कर लें। फल के खोल से सारा गूदा निकल जाने के बाद उसमें लगभग 2 गिलास ठंडा पानी डालकर मिक्स करें। 

पानी डालने के बाद गूदे वाले बर्तन को ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद बर्तन को उठाएं और बेल के गूदे को पानी में अच्छी तरह से मसलें।

इसके बाद एक अन्य बड़े बर्तन के मुंह पर छन्नी रखें और बेल के गूदे वाला पानी उसमें डालकर छान लें। इससे गूदे के रेशे और बीज शरबत से अलग हो जाएंगे। अब शरबत में स्वाद के मुताबिक चीनी मिलाएं और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें। 

इसे भी पढ़ें: Summer Foods: गर्मी में आलस, थकान दूर भगा देंगी 4 चीजें, सुबह नाश्ते में खाएंगे तो दिनभर रहेंगे एकदम फ्रेश

बेल का शरबत पीने के फायदे

पाचन क्रिया में सुधार: बेल का शरबत पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

पेट की जलन और अपच में राहत: बेल का शरबत पेट की जलन, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दिलाने में भी मददगार होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: बेल का शरबत विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक: बेल का शरबत कम कैलोरी वाला पेय है और इसमें फाइबर भी होता है, जो आपको भरा हुआ महसूस कराता है और वजन कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Spices Storage Tips: सालभर के लिए मसाले कर रहे हैं स्टोर, इन तरीकों से नहीं बदलेगा स्वाद, कीड़े लगने का डर होगा खत्म

गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है: बेल का शरबत एक प्राकृतिक शीतलन एजेंट है जो शरीर को ठंडा रखने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)