Snoring Issue: खर्राटों की समस्या बेहद आम है। इस परेशानी से राहत दिलाने में कुछ घरेलू तरीके मददगार हो सकते हैं।

Snoring Issue: रात की अच्छी नींद हर किसी के लिए बेहद जरूरी होती है, लेकिन अगर आपके पार्टनर के खर्राटे आपकी नींद खराब कर रहे हों, तो यह एक बड़ी परेशानी बन सकती है। कई लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार तेज खर्राटे लेना किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।

खर्राटों की समस्या से न सिर्फ नींद प्रभावित होती है, बल्कि रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे असरदार तरीके, जो आपके और आपके पार्टनर दोनों की नींद को बेहतर बना सकते हैं।

खर्राटों की समस्या के लिए होम रेमेडीज़

सोने की पोजीशन बदलें
पीठ के बल सोने से खर्राटे ज्यादा आते हैं, क्योंकि इस स्थिति में जीभ पीछे की ओर चली जाती है और सांस का रास्ता संकरा हो जाता है। साइड में सोने की आदत डालने से खर्राटों की समस्या कम हो सकती है।

Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश

Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल

मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर

वजन नियंत्रित रखें
ज्यादा वजन होने से गले के आसपास फैट जमा हो जाता है, जिससे सांस लेने में रुकावट आती है। वजन कम करने से खर्राटों में काफी सुधार देखा जा सकता है।

नाक की सफाई और भाप लें
अगर नाक बंद रहती है, तो भी खर्राटे बढ़ जाते हैं। सोने से पहले भाप लेने या नमक वाले पानी से नाक साफ करने से सांस लेने में आसानी होती है और खर्राटे कम हो सकते हैं।

शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं
शराब और स्मोकिंग से गले की मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं, जिससे खर्राटे बढ़ सकते हैं। खासकर सोने से पहले इन चीजों से बचना जरूरी है।

नियमित नींद का समय रखें
अनियमित नींद या थकान भी खर्राटों को बढ़ा सकती है। रोजाना एक निश्चित समय पर सोने और जागने की आदत डालें, इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)