Home Remedies : हर वक्त थकान महसूस होती है? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

tiredness home remedies
X
थकावट होने पर घरेलू उपाय अपनाएं
Home Remedies : अगर आप सुबह-सुबह ऑफिस जाने के बाद भी दिनभर थका-थका महसूस कर रहे हैं। तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Home Remedies : क्या आपको हर समय थकान महसूस होती, अगर आप सुबह-सुबह ऑफिस जाने के बाद भी दिनभर थका-थका महसूस कर रहे हैं। तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं नारियल पानी और छाछ और तुलसी की चाय आपको दिनभर किस तरह से तरोताजा रखती है।

नारियल पानी और छाछ

  • नारियल पानी शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। यह शरीर को ठंडक देता है और मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है।
  • छाछ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। ठंडा छाछ पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और थकान कम होती है।
  • सुबह उठने के बाद एक गिलास ताजा नारियल पानी पिएं।
  • लंच के बाद एक गिलास ठंडी छाछ लें। इसमें पुदीना, भुना हुआ जीरा और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़े : Home Remedies: आंख के नीचे हैं डार्क सर्कल ? तो मेथी जेल से तुरंत पाएं गोरापन, घर पर ऐसे बनाएं

तुलसी की चाय

  • तुलसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। तुलसी की चाय पाचन में भी सुधार लाती है और शरीर को डिटॉक्स करती है।
  • 5-6 ताजी तुलसी की पत्तियों को एक कप पानी में उबालें।
  • स्वाद के लिए इसमें शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।
  • दिन में दो बार यह चाय पीने से थकान में राहत मिलती है।

(Disclaimer) : हर समय थकान महसूस करना गंभीर संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको ज्यादा समस्या हो रही हो तो डॉक्टर से बातचीत करना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story