A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Garlic Benefits: शरीर की नसों का ब्लॉक होना बड़ी परेशानी का संकेत होता है। अक्सर उम्रदराज लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आजकल कम उम्र में भी नसें ब्लॉक होने की समस्या देखने को मिलने लगी है। ऐसा भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और खाने-पीने में लापरवाही की वजह से होता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल नसों को ब्लॉक करने की समस्या बढ़ा सकती है। नसें ब्लॉक होने पर कुछ घरेलू नुस्खे कारगर हो सकते हैं, जिनकी मदद से नसों को खोला जा सकता है। 

नसें अगर ब्लॉक हो जाएं  तो ब्लड सर्कुलेशन पर इसका प्रभाव पड़ता है। हेल्थसाइट के अनुसार नसें ब्लॉक हो जाने पर हाथ-पैर ठंडे हो जाना, नसों में  भारीपन, खुजली, दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

लहसुन कर सकता है कमाल
ब्लॉक नसों की समस्याओं में लहसुन आराम दिला सकता है। लहसुन की तारीस गर्म होती है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। लहसुन ज्वाइंट पैन और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों को दूर करने में भी मददगार होता है। आप अगर नसों के ब्लॉक होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 कच्चे लहसुन को चबाकर खाएं, इससे नसों को खोलने में मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Fenugreek Seeds: बार-बार ब्लड प्रेशर हाई होने से परेशान हैं? इस तरह करें मेथी दाना का इस्तेमाल, तेजी से कंट्रोल होगा बीपी

नसें ब्लॉक होने पर दिखने वाले लक्षण
किसी व्यक्ति की अगर नसें ब्लॉक हो जाएं तो उसके हाथ-पैर ठंडे होने लगते हैं। घुटनों और उससे नीचे के हिस्से पर सूजन और दर्द उठ सकता है। नसें जब ब्लॉक हो जाती हैं तो उसका रंग गहरा काला या नीला दिखाई देने लगता है और उनमें भारीपन महसूस होता है। नसों में अगर खुजली जैसा महसूस हो तो ये भी ब्लॉकेज के संकेत हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Foods For Brain: बच्चों का दिमाग शार्प करने में मदद करेंगे 5 फूड, आज से ही खिलाना कर दें शुरू, बढ़ जाएगी याददाश्त

नसें ब्लॉक होने के कारण
शरीर की नसें ब्लॉक होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें मुख्य वजह शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ना, खाने में पोषक तत्वों की कमी, खून गाढ़ा हो जाना, गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई बीपी का होना। लगातार कई घंटों तक बैठकर काम करना या बढ़ती उम्र हो सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)