Logo
election banner
Health Tips: खुदको फिट तथा हेल्दी रखना कोई बहुत बड़ा चैलेंज नहीं है। बस हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें ही सेहत को स्वस्थ रखने के लिए काफी हैं, लेकिन हमारी बिजी लाइफस्टाइल और वर्क प्रेशर के कारण हम इन चीजों को नजरअंदाज कर देते है। आइए जानते हैं सेहतमंद रहने के लिए क्या करें।

Health Tips: हेल्दी रहने के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं बल्कि सही खान-पान भी बेहद जरूरी होता है, लेकिन हम अपनी भगदौड़ भरी जिंदगी तथा वर्क प्रेशर के कारण सेहत को नजरअंदाज कर देते है। इससे कभी सही खानपान नहीं हो पाता हैं तो कभी नींद पूरी नहीं होती है, जिससे हमारी सेहत बिगड़ने लगती है। अपनी जीवनशैली में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं सेहतमंद रहने के लिए क्या करें।  

सेहतमंद रहने के लिए जरूर अपनांए इन आदतों को 

सही डाइट 
हेल्दी रहने के लिए सही डाइट का होना बेहद जरूरी है। आप खानपान को सही रखकर सेहत को बेहतर बना सकते हैं। इसलिए रोजाना सुबह का ब्रेकफास्ट सही समय पर करना चाहिए। इससे आप हेल्दी रहते है। डाइट का एक शेड्यूल बनाकर रखें जैसे- खाना कब खाना है और क्या खाना हैं, इसकी सही प्लानिंग रखनी चाहिए। शरीर की आवश्यकता के अनुसार डाइट में विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करें। इसके अलावा रोजाना हरी सब्जियों तथा फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। इनके सेवन से इम्यूनिटी बेहतर होती है, जो सेहतमंद रखने में मददगार हैं।

खूब पानी पियें
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बेहद जरूरी है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप चाहें तो तरबूज, नींबू पानी, नारियल पानी, नारंगी (संतरा) तथा ककड़ी को भी डाइट में शामिल कर सकते है।  

भरपूर नींद
अच्छे स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद भी बहुत जरूरी है। रोजाना प्रत्येक व्यक्ति को करीब 7-8 घंटे की नींद लेना चाहिए। इससे हार्ट की सेहत भी लंबे समय तक अच्छी रह सकती है। 

वर्कआउट 
एक्सरसाइज सेहत को हेल्दी तथा फिट रखने में काफी मददगार होती है। रोजाना वर्कआउट करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा मेडिटेशन से आपका तन और मन स्वस्थ रहता और दिमाग भी शांत रहता है। 

स्ट्रेस से बचें
स्ट्रेस का सेहत पर काफी गहरा असर पड़ता है। इसलिए जितना हो सकें स्ट्रेस कम लेने की कोशिश करें। ज्यादा से ज्यादा खुश रहें। हंसते-मुस्कराते रहने से शरीर में इंफेक्शन से होने वाली बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।

रेगुलर हेल्थ चेकअप
हेल्थ चेकअप सभी को महीने में एक बार जरूर कराना चाहिए। इससे समय पर स्वास्थ्य स्थितियों को रोकने और निदान करने में मदद मिल सकती है। रेगुलर हेल्थ चेकअप से कई बीमारियों से बचा भी जा सकता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

5379487