Logo
election banner
Health News : यंगस्टर्स को कुकीज खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन ज्यादा कुकीज खाने की लत आपको बीमार बना सकती है। इसलिए अगर आपको भी कुकीज खाना पसंद है तो सावधान हो जाएं।

Health News : अधिकतर यंगस्टर्स को कुकीज खाना बहुत पसंद होता है। अगर आपको भी कुकीज खाना पसंद है तो सावधान हो जाएं। ज्यादा कुकीज खाने की लत आपको बीमार बना सकती है।  

क्या होता है कुकीज?
डच भाषा से आए शब्द ‘क्वेकजे’ को अमेरिकन लोग कुकीज बोलते हैं, जिसका मतलब होता है छोटा केक। खान-पान की दुनिया में कुकीज बेक किया हुआ नाश्ता या ऐसी मिठाई होती हैं, जो आकार में आमतौर पर छोटी और चपटी होती है। ये आटा, मैदा, चीनी, अंडा, मक्खन, वसा और कई तरह के तेलों से मिलकर बनती हैं। साथ ही इनमें तमाम तरह के ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जाते हैं। ये आमतौर पर बिस्कुट की तुलना में थोड़ी भारी और देर तक भूख को संतुष्ट करने वाली होती हैं। 

युवाओं की पसंदीदा कुकीज
अमेरिका से लेकर भारत के युवाओं तक को कुकीज खाने का इस तरह चस्का पड़ गया है कि पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में कुकीज की खपत में लगातार 20 से 25 फीसदी दर बढ़ रही है। वैसे तो सभी उम्र के लोग कुकीज खाना पसंद करते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक एक औसत अमेरिकन अपनी पूरी जिंदगी में 35,000 से ज्यादा कुकीज खा जाता है। इसे सालाना खपत के रूप में देखें तो कम से कम 300 कुकीज हर अमेरिकन प्रतिवर्ष खाता है। इनमें सबसे बड़ी संख्या युवाओं की होती है, करीब 60 फीसदी से भी ज्यादा। अमेरिका से बाहर कुकीज की खपत का आंकड़ा देखें तो भले यह अमेरिकंस के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन दुनिया के बाकी हिस्सों में भी हर साल कुकीज खाने की दर में इजाफा हो रहा है। अमेरिका से बाहर भी कुकीज युवाओं की पहली पसंद है। भारतीयों की बात करें तो 30 फीसदी भारतीय हेल्दी और स्वाद के नाम पर या मॉडर्न दिखने के कारण कुकीज का सेवन करते हैं और इनकी संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

कुकीज खाने की लग जाती है लत
तमाम शोध अध्ययनों से यह साबित हो चुका है कि कुकीज में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ता है। इसके बाद भी युवाओं के बीच इसका चलन साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह इसका स्वाद और कुछ दिन इसे खा लेने के बाद जीभ को लग जाने वाली इसकी लत जिम्मेदार है। यह लत इसलिए लगती है, क्योंकि कुकीज जीभ में रखते ही पिघल जाती है, यह स्वाद ना केवल लोगों को बहुत अच्छा लगता है बल्कि इससे दिमाग को वैसे ही संतुष्टि मिलती है, जैसे किसी नशे की डोज से मिलती है। इसलिए भी कुकीज का खाना खतरनाक है, क्योंकि जल्द ही इसकी लोगों को लत लग जाती है।

कई बीमारियों की वजह है कुकीज
ज्यादातर लोगों को कुकीज खाना पसंद होता है। लेकिन खान-पान के विशेषज्ञों से जानें तो एक सीमा से ज्यादा कुकीज खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इसकी वजह यह है कि कुकीज में आमतौर पर रिफाइंड चीनी और सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए ये हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। लगातार ज्यादा कुकीज खाने से टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा और एक उम्र के बाद अल्जाइमर के पनपने का खतरा रहता है। इसके अलावा कुकीज हमारी पाचन प्रक्रिया को भी कमजोर बनाती हैं। साथ ही इनमें पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे शरीर कमजोर होता है। एक तरफ जहां इनके खाने से कई तरह की शारीरिक कमियां पैदा होती हैं, वहीं ज्यादा कुकीज खाने से काफी ज्यादा प्यास लगने की भी समस्या बढ़ती है।

हेल्दी कुकीज भी हैं उपलब्ध
 कुकीज से होने वाली सेहत के नुकसान को ध्यान में रखकर हाल में कुछ हेल्दी कुकीज भी बाजार में आई हैं, जिनमें शकरकंद का आटा, अदरक का पावडर, मोरिंगा या सहजन की पत्तियों का पावडर आदि मिलाया जा रहा है, जो वास्तव में हेल्थ के लिए अच्छी हैं। 
 

jindal steel Ad
5379487