Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर आलता से हाथ-पैरों को यूं सजाएं, खूबसूरती में लगेगा चार चांद

Hartalika Teej 2024
X
हरतालिका तीज पर आलता से हाथ-पैरों को यूं सजाएं, खूबसूरती में लगेगा चार चांद
हरतालिका तीज पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है और अपने हाथ-पैरों में आलता लगाती है। ऐसे में आज हम आपको आलता डिजाइन की कुछ लेटेस्ट तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप हरतालिका के शुभ मौके पर लगा सकती हैं। 

Hartalika Teej 2024 For Alta Designs: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस साल यह पर्व 6 सिंबर को मनाया जाएगा। इस खास दिन पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है और अपने हाथ-पैरों में आलता भी लगाती है। ऐसे में आज हम आपको आलता डिजाइन की कुछ लेटेस्ट तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप हरतालिका तीज के शुभ मौके पर लगा सकती हैं।

Hartalika Teej 2024 For Alta Designs
Hartalika Teej 2024 For Alta Designs

आलता से हाथ-पैरों बनाएं खूबसूरत
अगर आपके पास मेहंदी लगाने का वक्त नहीं है, तो आपके लिए आलता बेस्ट है। आप आसान डिजाइन वाले आलता को हाथों में लगाना चाहती हैं, तो आप हाथ के पीछे गोल टिक्की डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके ऊपर सफेद कुमकुम से गोल टिक्की बनाकर उसे डिजाइन दे सकती हैं। इसे आप पैरों या हाथों दोनों में ऐसे डिजाइन बना सकती हैं।

 Hartalika Teej
Hartalika Teej

हरतालिका तीज पर पैरों को यूं सजाएं
इसके अलावा आप पैरों में फूल डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इसके साथ ही अगर आप जल्दी और सिंपल डिजाइन लगा चाहती हैं, तो गोल टिक्की साथ पैरों को भर सकती हैं। ये देखने में काफी सुन्दर और आसान भी लगेगा।

 Hartalika Teej 2024 For Alta Designs
Hartalika Teej 2024 For Alta Designs

हाथों में लगाएं फूलों वाला आलता डिजाइन
आप चाहें, तो हाथों में बेल डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इस डिजाइन को क्रिएट करने के लिए पहले गोल टिक्की लगाएं। फिर इसके आसपास पत्तियों के साथ बेल को बनाएं। अब इसमें छोटे-छोटे डॉट को क्रिएट करें। इससे आपके हाथ में लगा आलता और सुन्दर लगेगा। साथ ही, इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इस डिजाइन को आप अपने पैरों में भी लगा सकती हैं। यह लगने के बाद बेहद खूबसूरत लगेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story