Logo
Foods to Eat Empty Stomach: खाली पेट अगर कुछ चीजें खायी जाएं तो वे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये कई बीमारियों को दूर भगाने में मदद करती हैं।

Foods to Eat Empty Stomach: आप अपने दिन की शुरुआत कैसी करते हैं, इसी से तय होता है कि आपका पूरा दिन कैसा गुजरेगा।  दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए और बीमारियों को दूर भगाने के लिए ज्यादातर लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट करना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि नाश्ते से भी पहले अगर कुछ चीजों को खाली पेट खा लिया जाए तो ये आपको फिट रखने में बहुत असरदार हो सकती हैं। जी हां, कुछ घरेलू तरीके आपको एनर्जेटिक बनाने के साथ ही बड़ी बीमारियों से बचाव में भी मदद कर सकते हैं। 

न्यूट्रिशियन एवं डायटिशियन साक्षी ललवानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कुछ चीजों को खाली पेट खाने के बड़े फायदे बताएं हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में..

खाली पेट खाएं 5 चीजें

जायफल - बच्चों को पेट दर्द में जायफल दिया जाता है, लेकिन इसके फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं। साक्षी बताती हैं कि सुबह खाली पेट गर्म पानी से जायफल पाउडर खाने से कमर का दर्द, जोड़ों का दर्द और हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्या ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस के होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Constipation Home Remedies: 3 आदतों में करें बदलाव, कभी नहीं होगी कब्ज की समस्या! सुबह पेट होगा एकदम साफ

अंजीर - फाइबर से भरपूर अंजीर को अगर रोज सुबह उठकर खाली पेट खाया जाए तो इसके चौंकाने वाले नतीजे मिल सकते हैं। अंजीर शरीर में खून की कमी को 1 महीने में दूर कर सकता है। 

मेथी दाना - डायबिटीज मरीजों के लिए मेथी दाना रामबाण है। साक्षी ललवानी के अनुसार रोज सुबह एक चम्मच मेथी दाना और एक टुकड़ा अदरक का पानी में डालकर उबालें और इसे चबाकर खाएं और पानी खाली पेट पी लें। इससे आपको एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाएगी। 

हलीम बीज - हलीम के बीज में भी ढेरों पोषक तत्व छिपे हुए हैं। हलीम के बीज लें और उसमें एक चम्मच गर्म पानी मिलाकर खाएं। ये नुस्खा ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल में लाने में मदद करेगा। इतना ही नहीं इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Pomegranate Juice Benefits: खून बढ़ाने के लिए पिएं अनार का जूस, स्किन में लौटेगी चमक, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी

देसी चने का पाउडर - देसी काला चना खाने से घोड़े में भी ताकत आ जाती है। इससे इसके गुणों का अंदाजा लगाया जा सकता है। रोज ब्रेकफास्ट से पहले एक चम्मच चने का पाउडर खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। ये देसी नुस्खा इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। 

5379487