Health Tips : फिट और टोन्ड कमर के लिए सबकुछ आजमा लिया...नहीं हो रही कम ? 4 आसान योग टिप्स अपनाएं

Yoga for fitness
X
फिट और टोन्ड कमर के लिए योगासन
Health Tips : हम आपको चार सरल योगासन के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपकी कमर को टोन करने में मदद करेंगे, बल्कि आपके पूरे शरीर को भी फिट बनाएंगे।

Health Tips : हर किसी का सपना होता है कि उनकी कमर पतली और आकर्षक दिखे। लेकिन कई बार जिम और डाइट प्लान्स के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में योग एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय हो सकता है। आज हम आपको चार सरल योगासन के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपकी कमर को टोन करने में मदद करेंगे, बल्कि आपके पूरे शरीर को भी फिट बनाएंगे।

त्रिकोणासन

  • दोनों पैरों को चौड़ाई में फैलाएं।
  • अपने दाएं पैर को बाहर की ओर मोड़ें और हाथों को कंधे की सीध में फैलाएं।
  • अब दाएं हाथ को नीचे झुकाकर दाएं पैर के पास रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।
  • इस मुद्रा में कुछ सेकंड रुकें और फिर दूसरी दिशा में दोहराएं।
Triangle Pose
त्रिकोणासन

अर्ध चंद्रासन

  • सीधे खड़े हों और अपने दाएं पैर को आगे रखें।
  • दाएं हाथ को जमीन पर रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।
  • शरीर को धीरे-धीरे बाएं तरफ झुकाएं और संतुलन बनाए रखें।
  • कुछ समय के लिए इसी स्थिति में रुकें और फिर दूसरी दिशा में दोहराएं।
Half Moon Pose
अर्ध चंद्रासन

इसे भी पढ़े : Weight Loss Tips: सर्दी में मोम की तरह पिघल जाएगा गुब्बारे जैसा पेट, 5 घरेलू नुस्खे करेंगे कमाल!

नौकासन

  • जमीन पर सीधे लेट जाएं।
  • अपने पैरों और ऊपरी शरीर को एक साथ ऊपर उठाएं ताकि आपका शरीर नाव के आकार का दिखे।
  • हाथों को सीधा रखते हुए पैरों की ओर बढ़ाएं।
  • इस मुद्रा में 10-15 सेकंड तक रुकें और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
Boat Pose
नौकासन

कटिचक्रासन

  • सीधे खड़े हों और दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
  • अपने हाथों को कंधे की सीध में फैलाएं।
  • शरीर को दाएं ओर मोड़ें और पीछे की ओर देखें।
  • इसी प्रक्रिया को बाईं ओर दोहराएं।
Standing Spinal Pose
कटिचक्रासन

(Desclaimer) : ये लेख महज जानकारी देने के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो इन योगासनों को डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story