A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Dry Mouth Causes: गर्मियों में प्यास लगना आम बात होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मुंह सूखना या प्यास का लगना किसी गंभीर बीमारी का कारण भी हो सकता है। ड्राई माउथ या मुंह सूखने की समस्या को ज़ेरोस्टोमिया (xerostomia) भी कहा जाता है। सामान्यतः मुंह में लार कम होने पर ये समस्या होती है। इसका कारण सिर्फ पानी नहीं, बल्कि कुछ और अन्य वजह भी हो सकती है। आइए जानते है मुंह सूखना या अधिक प्यास लगने के कारण कौन-सी बीमारियों के होने की संभावना होती है। 

अधिक प्यास लगने के अन्य कारण
हेल्दी रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्यास लगना सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आपको भी अक्सर प्यास लगती है या बहुत ज्यादा मुंह सूखने की समस्या हो रही है तो इसके कई अन्य कारण जैसे डायबिटीज, अल्जाइमर या स्ट्रोक के संकेत भी हो सकते है। इसके अलावा यह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का भी संकेत हो सकता है। 

एनीमिया
हीमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर में एनीमिया की स्थिति पैदा होती है। इसके कारण भी अधिक प्यास लगती है। यह समस्या अधिकतर महिलाओं के साथ ज्यादा होती है। इसके कई कारण हो सकते है, जैसे- हैवी ब्लीडिंग या खराब आहार।  

डायबिटीज
डायबिटीज के कारण भी हमको अधिक प्यास लगती है। शरीर में जब शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो हमारा शरीर इसको पेशाब के माध्यम से निकालने की कोशिश करता है। जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है और हमें ज्यादा प्यास लगती है। 

मुंह सूखना
गर्मियों में मुंह सूखने के कारण भी अधिक प्यास लगती है। अधिक मुंह सूखने की समस्या ज्यादातर धूम्रपान तथा अधिक मात्रा में दवा खाने के कारण भी होती है, जिससे आपको अधिक प्यास लगती है। 
महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान भी अधिक प्यास लगने की समस्या होती है। गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान, शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण किडनी में अधिक मात्रा में तरल पदार्थ बनते है। इससे बार-बार पेशाब लगने की समस्या होती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी से आपको ज्यादा प्यास लग सकती है।