A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Coconut Water Vs Sugarcane Juice: गर्मी के तीखे तेवर अब परवान चढ़ गए हैं। दिन का पारा तेजी से बढ़ने लगा है और इसी के साथ नारियल पानी और गन्ने का रस जैसे हेल्दी ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ने लगी है। शरीर को एनर्जेटिक और कूल बनाए रखने के लिए बहुत लोग इन दोनों हेल्थ ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं। वहीं, कई लोगों के मन में ये सवाल भी रहता है कि नारियल पानी बॉडी के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है या गन्ने का रस। 

आप के जेहन में भी अगर इस तरह के सवाल उठ रहे हैं तो इसका जवाब आसान है। इन दोनों ड्रिंक की न्यूट्रिशन वैल्यू और फायदे जानकर आप खुद ब खुद इस नतीजे पर पहुंच सकते हैं कि दोनों में से आपके लिए क्या ज्यादा मुफीद है। 

गन्ने के रस के फायदे
गर्मी के दिनों में गन्ने का रस खूब पिया जाता है। एक गिलास गन्ने के रस में लगभग 180 कैलोरी और 30 ग्राम तक शुगर होती है। हेल्थशॉट के अनुसार गन्ने का रस हाई फाइबर ड्रिंक है और इसमें फ्लेवोनाइड और पॉली फेलोनिक जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। शुगर पेशेंट्स को गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं गन्ने के रस के फायदे। 

इसे भी पढ़ें: Desi Ghee Home Remedies: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक, देसी घी के 5 नुस्खे हैं बेहद दमदार

इंस्टेंट एनर्जी - गन्ने के रस में नेचुरल ग्लूकोज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस ड्रिंक को पीने के बाद कुछ ही मिनटों में शरीर में इंस्टेंट एनर्जी का एहसास होता है। 

मूत्रवर्धक गुण - गन्ने के रस में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो कि यूरिन को बढ़ाते हैं। इसके चलते यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का रिस्क कम होता है। 

मुंह की स्मैल - गन्ने के रस में फास्फोरस और कैल्शियम होता है जो कि दांतों के इनेमल को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इससे बैड ब्रीथ की समस्या कम होती है। 

पीलिया - आयुर्वेद में गन्ने को रस को पीलिया जैसी गंभीर बीमारी का इलाज बताया गया है। इसे पीने से लिवर में मजबूती आती है और बीमारी जल्द ठीक होती है। 

इसे भी पढ़ें: Avoid Foods in Diabetes: डायबिटीज में 'ज़हर' बन सकती हैं 5 चीजें, खाएंगे तो पछताना पड़ जाएगा

नारियल पानी के फायदे
नारियल पानी में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। इसमें इलेक्ट्रॉलाइट्स की भरमार है और इसमें कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। नारियल पानी पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स है जो कि ब्लड प्रेशर को काबू करने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, मैंगनीज, एंटी ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड भी पाया जाता है। 

ताजगी लाता है - नारियल पानी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है और जीरो कॉर्बोहाइड्रेट होता है। इसे पीने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।

हाई बीपी - जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उन्हें नारियल पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी में काफी पोटैशियम पाया जाता है। 

वजन - वजन घटाने में नारियल पानी असरदार होता है। इसमें फैट नाममात्र का होता है और नारियल पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे वजन कम होता है। 

इसे भी पढ़ें: Mango Side Effects: 5 परेशानियों में भूलकर भी न खाएं आम, स्वाद के चक्कर में गले पड़ सकती है मुसीबत

हाइड्रेशन - नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की भरमार है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी तुरंत पूरी होती है। ये शरीर की एनर्जी को तुरंत लौटाता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)