Chironji Benefits: चिरौंजी के दाने पेट के लिए हैं बेहद लाभकारी, जानें इसके लाभ 

Chironji Benefits
X
Chironji Benefits: चिरौंजी के दाने पेट के लिए हैं बेहद लाभकारी, जानें इसके लाभ 
Chironji Benefits: चिरौंजी को खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है, खासकर पेट को। चिरौंजी के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी गंभीर समस्यांए जैसे- कब्ज, पेचिश तथा डायरिया आदि को ठीक किया जा सकता है।

Chironji Benefits: चिरौंजी को खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है, खासकर पेट को। चिरौंजी के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी गंभीर समस्यांए जैसे- कब्ज, पेचिश तथा डायरिया आदि को ठीक किया जा सकता है। चिरौंजी को गर्मी के दिनों में खाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं चिरौंजी से होने वाले अन्य फायदों के बारे में।

चिरौंजी खाने के लाभ

पाचन के लिए गुणकारी
चिरौंजी के दानों में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण भरपूर मात्रा पायें जाते हैं। इसको निश्चित मात्रा में खाने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसमें ऐसे कई गुण पाएं जाते हैं जो पेट की पाचनक्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। इससे गैस और कब्ज की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा चिरौंजी में मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स आमाशय के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

कब्ज में राहत
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए चिरौंजी एक बेस्ट उपाय है। इसके सेवन से पेट को काफी फायदा होता है। चिरौंजी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर पायें जाते है जो आंतों को हेल्दी बनाने में मदद करते है, जिससे कब्ज की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

अपचन
चिरौंजी के दाने पेट में अपचन की समस्या के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसके सेवन से पाचन में सुधार आता है, जिससे पेट को शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

पेट को ठंडा रखने में मददगार
चिरौंजी एक ड्राइ फ्रूट हैं, जिसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसको खाने से पेट ठंडा रहता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

कब और कैसे खाएं चिरौंजी
एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको एक दिन में 3-5 ग्राम से ज्यादा चिरौंजी के बीज नहीं खाना चाहिए। इसका रोजाना सीमित मात्रा में सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। इसको आप दूध या फिर दही में भी मिक्स करके खा सकते है। इसके अलावा खीर में डालकर भी चिरौंजी खाया जाता है।

[डिस्क्लेमर: यहां दी गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है।]

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story