Tricolor Bangles for Republic Day : इंदौर के इस बाजार से खरीदें रंग बिरंगी चूड़ियां, जानिए कीमत और खासियत

Tricolor Bangles for Republic Day : गणतंत्र दिवस के खास मौके पर कोई तिरंगे के रंगों वाले कपड़े पहनता है, तो कोई घर को तिरंगे की थीम में सजाता है। वहीं, महिलाओं को तिरंगे के रंगों की चूड़ियां पहनना काफी पसंद होता है और हो भी क्यों न, ये तो महिलाओं के लिए बेहद खास और जरूरी चीज है। अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर रंग बिरंगी चूड़ियां पहनना चाहती हैं और इंदौर में रहती हैं। तो आपके लिए एक ऐसा खास बाजार है, जहां पर खूबसूरत चूड़ियां काफी सस्ते में आसानी से मिल जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इंदौर का प्रसिद्ध आड़ा बाजार ऐसा ही एक स्थान है, जहां आपको देशभक्ति के इस त्योहार के लिए खूबसूरत चूड़ियों का शानदार कलेक्शन मिलेगा। यह बाजार अपने ऐतिहासिक महत्व और टिकाऊ चीजों के लिए पूरे शहर में जाना जाता है। यहां आपको हर तरह के पारंपरिक आभूषण और रंग-बिरंगी चूड़ियां मिलती हैं। खास बात यह है कि यह बाजार लगभग 50 साल पुराना है और यहां पर चूड़ियों की कई ऐसी दुकानें हैं, जो पीढ़ियों से अपने ग्राहकों को खुश रख रही हैं।
इसे भी पढ़े : Republic Day Outfit for Women : तिरंगे के रंगों को इस तरह करें शामिल, कार्यक्रम में लग जाएंगे चार चांद
कितनी कीमत में चूड़ियां मिलेंगी?
यदि आप सोच रही हैं कि तिरंगी चूड़ियों का सेट महंगा होगा, तो यहां आकर आपकी यह सोच बदल जाएगी। इस बाजार में 100 रुपये की रेंज से लेकर 500 रुपये तक में आपको तिरंगे के रंगों में खूबसूरत और स्टाइलिश चूड़ियां मिल जाएंगी। आप इन चूड़ियों को साड़ी, सलवार-सूट या कुर्तियों के साथ पहन सकती हैं। जिससे आप और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।
आड़ा बाजार की खासियत
यहां का माहौल बेहद रंगीन होता है। तंग गलियों में दुकानों की कतारें और हर दुकान पर तिरंगे के रंगों की चूड़ियों का कलेक्शन देखकर मन खुशी से भर जाता है। गणतंत्र दिवस के समय यहां का माहौल और भी खास हो जाता है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट और ऑफर्स भी देते हैं। अगर आप इंदौर में हैं और गणतंत्र दिवस के लिए अपने लुक को खास और अनोखा बनाना चाहती हैं, तो आड़ा बाजार की चूड़ियां जरूर खरीदें। यहां के किफायती दाम, सुंदर डिजाइन्स इस गणतंत्र दिवस को खास बनाने में आपकी मदद करेंगे।