Protein Rich Foods: प्रोटीन से भरपूर चीजें सेहत के लिए बहुत जरूरी होती हैं। जानते हैं शरीर को हेल्दी रखने वाले प्रोटीन रिच फूड्स के बारे में।

Protein Rich Foods: प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, खासकर मसल्स बनाने और शरीर को मजबूत रखने के लिए। अक्सर लोग प्रोटीन का नाम सुनते ही अंडे की ओर रुख करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनमें अंडे से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है?

अगर आप वेजिटेरियन हैं या डाइट में बदलाव करना चाहते हैं, तो ये फूड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर हैं, बल्कि शरीर को कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजें, जो अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन देने में मददगार हैं।

प्रोटीन रिच फूड्स रखेंगे सेहतमंद

सोयाबीन
सोयाबीन प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36-40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्स ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे उबालकर, सब्जी या स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।

Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश

Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल

मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर

पनीर
पनीर न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर होता है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है। यह मसल्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देता है।

दालें (लेंटिल्स)
मूंग, मसूर और चना दाल जैसी दालों में अच्छा खासा प्रोटीन पाया जाता है। ये फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जिससे पाचन भी बेहतर होता है।

काबुली चना (चिकपीज)
काबुली चना भी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसे सलाद, चाट या सब्जी के रूप में शामिल किया जा सकता है। यह मसल्स बनाने और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

मूंगफली
मूंगफली एक सस्ता और आसानी से मिलने वाला प्रोटीन रिच फूड है। इसमें हेल्दी फैट्स और प्रोटीन दोनों होते हैं, जो शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।