Logo
election banner
Hina Khan GERD Disease: टीवी कलाकार हिना खान पेट से जुड़ी गंभीर बीमारी की शिकार हो गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

Hina Khan GERD Disease: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान इन दिनों पेट से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली हिना खान कई म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। हिना खान सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। हाल ही में अपनी बीमारी की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ही साझा की है। 

इंस्टाग्राम पर बताई बीमारी
एक्ट्रेस हिना खान अपनी खूबसूरत तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर लगातार शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हाथ में एक छुआरा लिए अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए उन्होंने अनपी बीमारी के बारे में बताया। हिना ने लिखा 'मुझे गंभीर गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज हो गई है और दुर्भाग्य से रमजान में रोजा रखने से हालत और भी खराब हो सकती है...मॉम ने कहा अजवा खजूर मदद करेगा..क्या आप कोई होम रेमेडी/नुस्खा बता सकते हैं?'

क्या है GERD डिजीज?
गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज यानी GERD पेट से जुड़ी बीमारी है। मायोक्लीनिक के मुताबिक ये तब होती है जब पेट का एसिड लगातार पेट और मुंह को जोड़ने वाली ट्यूब में वापस जाने लगता है। ये एसिड रिफ्लक्स ESophagus की लाइनिंग को इरिटेट करता है, जो बहुत परेशानीभरा हो सकता है। कई लोग एसिड रिफ्लक्स को समय-समय पर अनुभव करते हैं। लगातार एसिड रिफ्लक्स होने से GERD डिजीज हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Avoid Foods With Milk: दूध के साथ भूलकर भी न खाएं 4 चीज़ें, पेट का सिस्टम हो जाएगा खराब; ऐसी गलती करने से बचें

GERD डिजीज के लक्षण

  • सीने में जलन महसूस होना, सामान्य तौर पर खाने के बाद, रात में सोते समय स्थिति खराब होना।
  • खाने के बाद भारीपन, खाना ऊपर की ओर चढ़ता महसूस होना।
  • पेट के ऊपरी हिस्से में या छाती में दर्द।
  • किसी भी चीज को गटकने में परेशानी होना।
  • गले में गांठ जैसी महसूस होना। 
5379487