Aam ka Murabba: गर्मी में बनाकर रख लें कच्चे आम का मुरब्बा, औषधि से कम नहीं है गुण, ऐसे बनाने से बढ़ जाएंगे फायदे

aam ka murabba recipe
X
आम का मुरब्बा बनाने का तरीका।
Aam ka Murabba: कच्चे आम यानी कैरी का मुरब्बा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने के बाद महीनों तक स्टोर किया जा सकता है। आइए जानते हैं आम मुरब्बा बनाने का सही तरीका।

Aam ka Murabba: गर्मी में बहुत से लोग आम का मुरब्बा खाना पसंद करते हैं। कच्चे आम यानी कैरी से बनने वाले इस मुरब्बे को खाने से शरीर में ठंडक पैदा होती है और ताजगी बनी रहती है। इसमें इतने पोषण तत्व पाए जाते हैं कि ये किसी औषधि से कम नहीं रहता है। आम का मुरब्बा एक बार बनने के बाद सही तरीके से स्टोर किया जाए तो महीनों तक ये अच्छा बना रहता है।

आम का मुरब्बा बनाना बहुत सरल है और ये खाने का स्वाद बढ़ाने वाला होता है। खट्टा-मीठा आम का मुरब्बा बेहद टेस्टी फूड भी है। बड़ों के साथ बच्चे भी इसका स्वाद काफी पसंद करते हैं।

आम का मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री
कच्चे आम - 1 किलो
चीनी - 3/4 किलो
केसर - 1 चुटकी
इलायची - 5-7
नमक - डेढ़ छोटी चम्मच

आम का मुरब्बा बनाने की विधि
कच्चे आम का मुरब्बा बनाना बहुत सरल है। आप अगर कुकिंग में नए हैं तो भी इसे बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पहले कच्चे आम लें और उन्हें धोकर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से आम की गर्मी पूरी तरह से निकल जाएगी। अगले दिन आम पानी से निकालकर पोंछ लें। फिर आम को छीलें और उनके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।

इसे भी पढ़ें: Roti Banane ka Tarika: मुलायम और फूली रोटियां बनाने में ये ट्रिक आएगी बेहद काम, 12 घंटे बाद भी रहेंगी फ्रेश और टेस्टी

आम के टुकड़े करने के बाद कांटे वाली चम्मच की मदद से आम के टुकड़ों में छेद कर दें। इसके बाद एक बर्तन में पानी लें और उसमें आम के कटे टुकड़े डालें। ये टुकड़े पानी में डूबे रहना चाहिए। फिर पानी में डेढ़ चम्मच नमक डालें और आम के टुकड़ों को लगभग 12 घंटे तक पानी में ही डुबोए रखें।

तय समय के बाद आम के टुकड़े पानी में से निकाल लें। अब एक बड़े बर्तन को आधा भरकर उसे गैस पर गर्म करें। जब पानी में उबाल आना शुरू हो जाए तो उसमें आम के टुकड़े डाल दें। आम के टुकड़े 4-5 मिनट तक पानी में उबालें। इसके बाद छलनी में इन्हें निकाल लें। अब एक बड़ी बाउल लें और उसमें आम के टुकड़े डालें और उसमें चीनी और केसर डालकर मिलाकर रख दें।

इसे भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: गर्मी में खाएं आम की लच्छेदार रबड़ी, स्वाद के आगे फेल है हर मिठाई, सीख लें बनाने का सिंपल तरीका

इस मिश्रण को 2 दिन तक ऐसे ही रखना है। इस दौरान हर 12 घंटे बाद चम्मच की मदद से मिश्रण को चला देना है। तय समय के बाद तैयार घोल को गैस पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं। इससे चीनी का घोल एकदम गाढ़ा हो जाएगा। अब गैस बंद कर दें। स्वाद और पोषण से भरपूर आम का मुरब्बा बन चुका है। इसे कांच के कंटेनर में स्टोर करें। इस हेल्दी मुरब्बे को आप महीनों तक खा सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story