Logo
election banner
Superfoods For Kidney: किडनी हमारे शरीर की गंदगी को फिल्टर करने का काम करती है। इसे हेल्दी रखने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।

Superfoods For Kidney: किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण ऑर्गन है। ये शरीर में मौजूद गंदगी को फिल्टर कर बाहर निकालने का काम करती है। अगर किडनी संबंधी समस्या होने लगे तो ये बेहद खतरनाक हो सकता है। इसीलिए ये जरूरी हो जाता है कि किडनी को हमेशा हेल्दी रखा जाए। इसके लिए सही खान-पान और लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी है। किडनी को हेल्दी रखने में कुछ सुपरफूड बेहद कारगर हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

किडनी को हेल्दी रखेंगे 6 सुपरफूड

अनार - आयरन से भरपूर अनार किडनी के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें फाइबर फोलेट, विटामिन  के, विटामिन ई समेत अन्य पोषक तत्व भी मौजूद रहते हैं। ये इन्फ्लेमेशन कम करने में भी मददगार हैं। 

एवोकाडो - एवोकाडो में भी पोषण का भंडार छिपा हुआ है। यह फाइबर का अच्छा सोर्स है और पेट और किडनी के लिए लाभकारी होता है। एवोकाडो का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। 

टोफू - प्रोटीन से भरपूर टोफू शरीर को एनर्जेटिक रखता है। इसका नियमित सेवन आपको किडनी रोगों से बचा सकता है। इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है। टोफू में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 भी पाया जाता है। 

फिश - मछली एक पारपंरिक सुपरफूड माना जाता है जिसमें लो फैट प्रोटीन है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार इसमें कैल्शियम, विटामिन, फॉस्फोरस, जिंक समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

स्ट्रॉबेरी - सुपर फूड के तौर पर स्ट्रॉबेरी को भी शामिल किया जा सकता है। किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी फायदेमंद हो सकती है। इसमें फोलेट, पोटेशियम, मैगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। 

ब्रोकली - विदेशी सब्जी के तौर पर पहचान रखने वाली ब्रोकली एक सुपरफूड और इसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इम्यून सिस्टम बेहतर बनाने के साथ हार्ट हेल्थ को भी फायदा पहुंचाती है। किडनी को हेल्दी बनाए रखने में भी ये मददगार हो सकती है। 

jindal steel
5379487