Religious Places: गर्मियों की छुट्टियों में जब शहर की चिल्ल-पों और तपती गर्मी से राहत चाहिए होती है, तो बहुत से लोग पहाड़ों या समुद्र की ओर भागते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस समय को आत्मिक शांति, भक्ति और आस्था की तलाश में बिताना पसंद करते हैं।

भारत में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं जो गर्मी के मौसम में न सिर्फ आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होते हैं, बल्कि मौसम के लिहाज़ से भी सुकूनदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं देश के 6 प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे में, जहां गर्मी में घूमना आपके मन और तन दोनों को सुकून देगा।

6 धार्मिक स्थलों की करें विजिट

वृंदावन, उत्तर प्रदेश
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि वृंदावन गर्मी में भी भक्तों से भरा रहता है। यहां की गलियों में राधे-राधे की गूंज, इस्कॉन मंदिर और बांके बिहारी मंदिर का दर्शन आत्मा को शांति देता है। सुबह और शाम की आरती का अनुभव अविस्मरणीय होता है। साथ ही यमुना किनारे की ठंडी हवाएं मन को ठंडक देती हैं।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश
राम जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध अयोध्या आजकल देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आकर्षण केंद्र बना हुआ है। रामलला का भव्य मंदिर, सरयू आरती और हनुमानगढ़ी की सीढ़ियां—हर जगह आस्था के साथ-साथ सुकून भी मिलता है। गर्मी में यहां की सुबहें और शामें बेहद शांत और आध्यात्मिक माहौल देती हैं।

इसे भी पढ़ें: Spiti Valley: नेचर ब्यूटी का खजाना है हिमाचल की स्पीति वैली, मई में घूमने का बनाएं प्लान; 6 जगहें हैं बेहद खास

वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर
कटरा से 13 किलोमीटर की चढ़ाई कर माता वैष्णो देवी के दर्शन करना हर भक्त का सपना होता है। गर्मियों में यहां का मौसम सुहावना होता है, जिससे यात्रा आसान और आनंददायक बनती है। रास्ते में भजन, प्राकृतिक नज़ारे और भक्ति का माहौल थकान को दूर कर देता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड
गंगा तट पर बसा ऋषिकेश आध्यात्म और एडवेंचर का अनोखा संगम है। यहां का त्रिवेणी घाट, परमार्थ निकेतन की आरती और गंगा स्नान आत्मा को नई ऊर्जा देते हैं। गर्मी में पहाड़ी हवा और शुद्ध वातावरण इसे एक परफेक्ट स्पिरिचुअल गेटअवे बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Nainital Famous Places: नैनीताल की खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे आप! 7 जगहों की विजिट बनेगी यादगार

श्रीरामेश्वरम, तमिलनाडु
भारत के चार धामों में से एक रामेश्वरम गर्मियों में भी तुलनात्मक रूप से ठंडा और शांत रहता है। रामनाथस्वामी मंदिर और समुद्र के किनारे स्थित तीर्थ कुंड इसकी खासियत हैं। यहां सूर्यास्त का दृश्य और धार्मिक वातावरण दोनों साथ मिलकर मन को छू जाते हैं।

अमरनाथ, जम्मू-कश्मीर
गर्मी के मौसम में जब बर्फ पिघलती है, तब अमरनाथ यात्रा शुरू होती है। यह यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता और बाबा बर्फानी के दर्शन हर कठिनाई को भुला देते हैं। जून से अगस्त तक चलने वाली यह यात्रा सच्चे भक्तों के लिए तपस्या जैसी होती है।