Logo
election banner
Relationship Tips: कहते हैं कि कोई भी रिश्ता अगर कमजोर होने लगता है तो उसके पहले कुछ संकेत नजर आने लगते हैं। उनके दिखने पर सतर्क हो जाना चाहिए।

Relationship Tips: रिश्तों की शुरुआत में तो सभी कुछ अच्छा लगता है, लेकिन रिलेशनशिप वास्तव् में आपके लिए सही है या नहीं, ये समय गुजरने के साथ ही पता लग पाता है। जब एक-दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताया जाता है, उसके बाद इसके सही या गलत होने का एहसास होता है। ऐसा नहीं है कि कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट होने पर ही सही होती है। हर रिश्ते में कुछ न कुछ खूबियां और कुछ कमियां होती हैं। लेकिन बात अगर जरूरत से ज्यादा बिगड़ने लग जाए तो समझ लेना चाहिए कि आप गलत रिलेशनशिप में आ गए हैं। 

रिश्तों में मजबूती और अपनेपन का एहसास छोटी-छोटी बातों को महसूस कर किया जा सकता है। अगर रिश्ते में कुछ बातों की शुरुआत होने लगे तो इसे गलत रिलेशनशिप में होने का संकेत मान लेना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी बातों के बारे में।

छोटी बातों पर लड़ाई - गलत रिलेशनशिप में होने का पहला संकेत है कि हर छोटी बात पर विचारों का टकराव होने लगे। इतना ही नहीं छोटी सी बात बड़ी बहस का रूप लेने लगे और आपको महसूस हो कि आपका पार्टनर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। 

इमोशनल ब्लैकमेल - हर रिश्ते में निजी स्वतंत्रता का होना बेहद जरूरी होता है। आप अगर खुद के लिए कोई नया फैसला लेते हैं तो हर बार आपका पार्टनर आपको इमोशनल ब्लैकमेल करता है, या फिर आपके निर्णय को प्रभावित करता है तो ये गलत रिलेशनशिप में होने का एक संकेत हो सकता है। 

खुद के जैसा बनाना - हर कोई अपने पार्टनर को परफेक्ट देखना चाहता है। लेकिन इसका ये बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि उसे अपने जैसा बनाया जाए। आपका पार्टनर आपको ऐसा इंसान बनते देखना चाहता है जो कि आप नहीं हैं तो ये हेल्दी रिलेशनशिप की निशानी बिल्कुल भी नहीं है। आगे चलकर ये चाहत रिश्तों में कड़वाहट की वजह बन सकती है। 

रिश्ते को लेकर डर - आप गलत रिलेशनशिप में हैं, इसका सबसे बड़ा संकेत ये है कि आपको हमेशा रिश्ते में डर महसूस होता है और इमोशनल इम्बेलेंस फील करते हैं। हेल्दी रिलेशनशिप में कभी मन में एक दूसरे से अलग होने का डर नहीं होता है। 

सेहत - रिश्तों का सही न होना या फिर उसमें कड़वाहट आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालती है। अगर आप रिलेशनशिप में खुश नहीं हैं तो हो सकता है आप आए दिन किसी न किसी बीमारी का सामना करते हों। आपकी ऐसी स्थिति लगातार बनती है तो फिर आपको अलर्ट हो जाने की जरूरत है। 

5379487