Logo
election banner
Signs of Lacking Self Love: वक्त गुजरने के साथ बहुत से लोग खुद से प्यार करना भूल जाते हैं। आइए हैं सेल्फ लव में कमी के क्या संकेत नजर आते हैं।

Signs of Lacking Self Love: हम शख्स को दुनिया में दूसरों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करते आना चाहिए। आप अगर खुद से प्यार नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे जिंदगी बहुत बोझिल होने लगती है। कई बार ऐसा महसूस होने लगता है कि आखिर हम ऐसा जीवन क्यों जी रहे हैं। ऐसे में खुद को प्यार करना बेहद जरूरी होता है। आप अगर सेल्फ लव (Self Love) को भूलने लगे हैं तो इससे कुछ संकेत भी नजर आने लगते हैं। इन संकेतों को पहचानकर आप दोबारा खुद को वही वैल्यू देना शुरू कर सकते हैं। 

क्या है सेल्फ लव?
सेल्फ लव की साइकोलॉजी सचेत होकर जीवन जीने से जुड़ी होती है। इस बात का ध्यान होना कि हम कौन हैं ये माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस से जु़ड़ा है। हमेशा से ही आध्यात्मिक विज्ञान ह्युमन माइंड को ही सबकुछ मानता रहा है। आपका दिमाग आपका दुश्मन या फिर दोस्त दोनों ही हो सकता है। ऐसे में अपने माइंड कोअपना दोस्त बनाने के लिए खुद से अच्छी बातें करना बेहद जरूरी है। खुद से अपनी भावनाओं को साझा करना खुद को पूरी तरह से जानने का एक जरूरी नियम भी है। आइए जानते हैं सेल्फ लव में कमी के संकेत।

आत्मविश्वास
सेल्फ लव कॉन्फिडेंस को बूस्ट करता है और जीवन में हर तरह की ग्रोथ में मदद करता है। हालांकि, सबसे बड़ा मुद्दा जिससे लोग जूझते हैं वो है खुद को स्वीकार करने का। खुद को स्वीकार करने में कमी का नतीजा सेल्फ लव में कमी के रूप में सामने आता है। यही आपके विश्वास में कमी की वजह भी बन जाती है।

अचीवमेंट
आपको जीवन में जो भी अचीवमेंट मिल रहे हैं उसे ज्यादा तवज्जों नहीं देना दिखाता है कि आपमें सेल्फ लव की कमी होने लगी है। खुद से बहुत ज्यादा की उम्मीद, खुद पर होने वाले विश्वास को कम करती है। जिंदगी में हमेशा बुरे समय के बारे में सोचते रहना दिखाता है कि आप खुद से पर्याप्त प्यार नहीं करते हैं। 

अकेलापन
बहुत लोग खुद को अकेला रखना पसंद करते हैं। ये खुद से प्यार करने में कमी को दर्शाता है। सामाजिक तौर पर सक्रिय न रहना और भीड़ में खुद के लिए असुविधा महसूस करना लो कॉन्फिडेंस और खुद के आत्मसम्मान में कमी को दिखाता है। 

नकारात्मक इमेज
खुद की नकारात्मक इमेज बना लेना सेल्फ लव में कमी का बड़ा लक्षण होता है। बहुत से लोग अपने रंग, कपड़ें आदि को लेकर काफी शर्म महसूस करते हैं। ये सभी खुद से प्यार न करने के संकेत होते हैं। ये दिखाता है कि वह व्यक्ति अपने लुक्स और पर्सनैलिटी को लेकर खुश नहीं है, जो कि सेल्फ लव में कमी का संकेत है। 

खुद की आलोचना
छोटी-छोटी बात पर खुद की आलोचना करना, अपने निर्णयों को क्रिटिसाइज़ करना ये भी दिखाता है कि आप खुद से प्यार करना भूल गए हैं। नाउम्मीदी की भावना या जीवन में लिए गए निर्णय भी आपको खुद से प्यार कम करने को मजबूर कर सकते हैं। 

jindal steel Ad
5379487