A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Heart Blockage Signs: सेहतमंद जिंदगी गुजारने के लिए दिल का हेल्दी रहना बेहद जरूरी होता है। शरीर ऊपर से मजबूत दिखे लेकिन अगर दिल कमजोर है तो जान कभी भी जोखिम में आ सकती है। दिल जैसे-जैसे कमजोर होने लगता है, इसके लक्षण भी सामने आने लगते हैं। अगर इन संकेतों को अनदेखा कर दिया जाए तो ये बेहद खतरनाक हो सकता है। 

हार्ट ब्लॉकेज की वजह से कम उम्र में होने वाली मौतों का आंकड़ा काफी बढ़ गया है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान इसकी वजह बनते हैं। आइए जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण। 

हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण

सीने में दर्द, दबाव - सीने में दर्द का उठना कई वजहों से हो सकता है। आप अगर अक्सर दर्द और सीने में दबाव महसूस करते हैं तो ये हार्ट ब्लॉकेज के संकेत भी हो सकते हैं। इसे अनदेखा न करें। 

इसे भी पढ़ें: स्वाद में कड़वी, गुणों में मीठी: रोजाना खाएं यह हरी पत्तियां, ब्लड शुगर नहीं होगा बेकाबू, 5 परेशानियां नहीं आएंगी पास

थकान-कमजोरी - थोड़ी सी मेहनत करने पर ही थकान महसूस होना। बिना कुछ किए भी कमजोरी लगना, ये उस वक्त होता है जब दिल पूरी तरह से ठीक से काम नहीं करता है। दिल को ब्लड पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, ऐसा आर्टरी ब्लॉकेज की वजह से हो सकता है। 

सांस लेने में तकलीफ - कई बीमारियों में सांस लेने में  दिक्कत महसूस होती है। हार्ट ब्लॉकेज होने की सूरत में भी ऐसा होता है। ऐसे में अगर हमेशा सांस लेने में तकलीफ महसूस करते हैं तो जांच कराएं और इसे अनदेखा न करें। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Bones: कमज़ोर होने लगा है शरीर का ढांचा, 4 चीजें खाना शुरू कर दें, फौलाद सी मजबूत हो जाएंगी हड्डियां

तेज धड़कन होना - दिल की धड़कन अगर सामान्य से ज्यादा तेज रहती है। तनाव बढ़ते ही दिल की धड़कन अनियमित होने लगती है तो इसे अनदेखा न करें क्योंकि ऐसा हार्ट ब्लॉकेज की वजह से भी हो सकता है। 

हाथ पैर में सूजन - जब शरीर में ब्लड ठीक ढंग से सर्कुलेट नहीं होता है तो हाथ-पैरों में सूजन की वजह बन सकता है। हार्ट ब्लॉकेज होने पर ऐसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में हाथ पैर की सूजन को अनदेखा न करें और हार्ट ब्लॉकेज की स्थिति पता करें।