Logo
Protein Rich Foods: प्रोटीन रिच फूड्स हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं प्रोटीन से भरपूर 5 चीजों के बारे में।

Protein Rich Foods: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट और एनर्जेटिक रहना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है। लेकिन सिर्फ जिम जाने से या वर्कआउट करने से मजबूत मसल्स नहीं बनतीं इसके लिए शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन मिलना बेहद जरूरी है। प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं, मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि रोजमर्रा के खाने में किन चीजों को शामिल करें ताकि शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल सके। अगर आप भी मसल्स मजबूत बनाना चाहते हैं, वजन संतुलित रखना चाहते हैं और शरीर की ताकत बढ़ाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

प्रोटीन से भरपूर 5 चीजें

अंडा
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन और सस्ता स्रोत माना जाता है। एक उबले अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड मसल्स रिकवरी और ग्रोथ में मदद करते हैं। अंडा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को जरूरी विटामिन्स भी मिलते हैं।

पनीर
शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का शानदार विकल्प है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18–20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। वर्कआउट करने वालों के लिए पनीर मसल्स बिल्डिंग में काफी फायदेमंद है।

दालें
मूंग, मसूर, अरहर और चना दाल जैसी दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। दालों में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। नियमित रूप से दाल का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

सोयाबीन
सोयाबीन को वेजिटेरियन प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ आयरन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। सोया चंक्स या सोया दूध को डाइट में शामिल करने से मसल्स ग्रोथ तेज होती है और शरीर की ताकत बढ़ती है।

चिकन
नॉन-वेज खाने वालों के लिए चिकन लीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट में लगभग 25–30 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह कम फैट वाला होता है और मसल्स बिल्डिंग के साथ वजन कंट्रोल में भी मदद करता है।

प्रोटीन के बड़े फायदे

  • मांसपेशियों की मजबूती और तेजी से रिकवरी
  • शरीर की ऊर्जा में वृद्धि
  • इम्यून सिस्टम मजबूत बनाना
  • वजन घटाने में सहायक
  • त्वचा, बाल और नाखूनों की सेहत में सुधार

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

5379487