Logo
election banner
Bael Patra benefits: भगवान को भोलेनाथ को चढ़ाया जाने वाला बेल पत्र शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके उपयोग का तरीका और फायदे।

Bael Patra benefits: गर्मी में बेल फल शरीर की गर्मी शांत रखने में असरदार होता है। बेल फल ही नहीं इसका पत्ता भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है और इसका सेवन पेट की गर्मी को खत्म करने में मदद करता है। बेलपत्र का सेवन पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने के साथ ही हार्ट के लिए भी लाभकारी होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

बेलपत्र गैस, एसिडिटी, अपच से भी राहत दिलाता है। वेबएमडी के मुताबिक बेलपत्र शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और इसका इस्तेमाल शरीर को अन्य फायदे भी देता है। 

बेलपत्र सेवन के फायदे

इम्यूनिटी - शरीर को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना जरूरी है। बेलपत्र का सेवन कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद कंपाउंड मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम से बचाव में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Brinjal Benefits: बैंगन को न समझें मामूली सब्जी, विटामिन बी6 का है भंडार, 5 बीमारियों से करता है बचाव

पाइल्स - लंबे समय तक कब्ज रहने पर पाइल्स की समस्या हो जाती है। ये एक बेहद कष्टकारी बीमारी है, इसमें बेल पत्र का सेवन फायदा पहुंचाता है और मरीज को आराम मिलता है। बेल पत्र पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। खाली पेट बेल पत्र खाने से बवासीर में लाभ मिल सकता है। 

ब्लड शुगर - लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी डायबिटीज अब बेहद कॉमन हो चुकी है। इस बीमारी में बेलपत्र लाभकारी हो सकता है। बेलपत्र में पाए जाने वाले कंपाउंड ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। 

डाइजेशन - बेल और बेलपत्र का सेवन गर्मी में भी शरीर का तापमान बढ़ने नहीं देता है। इसे नियमित रूप से खाने पर कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याएं खत्म होने लगती हैं। फाइबर रिच बेल पत्र पेट से जुड़ी बीमारियों में बहुत असरदार होता है। 

इसे भी पढ़ें: Hing ke Fayde: चुटकीभर हींग कर देगी कमाल, 4 बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर; इस्तेमाल करते ही जान जाएंगे फायदे

हार्ट हेल्थ - आप अगर अपने दिल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं तो बेलपत्र खाना शुरू कर दें। हाई फाइबर से भरपूर बेलपत्र कार्डियोवस्कुलर डिजीज का खतरा कम करता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स दिल का बीमारियों से बचाव करते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487