Logo
election banner
Beetroot Juice Benefits: चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। खासतौर पर शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

Beetroot Juice Benefits: चुकंदर का आमतौर पर सलाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हेल्दी रहने के लिए चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) भी पिया जाता है। आप अगर रेगुलर चुकंदर का सेवन करते हैं तो इससे मिलने वाले बड़े फायदे आपको हैरान तक कर सकते हैं। शरीर में खून की कमी होने पर हीमोग्लोबीन बढ़ाने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन एक बेहद आसान तरीका है। चुकंदर में पोषक तत्वों की भरमार है और इसमें आयरन और विटामिन बी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

फाइबर से भरपूर चुकंदर एक इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट है। इसे नियमित खाने से मोटापा भी कम होने लगता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि चुकंदर कितना गुणकारी होता है। आइए जानते हैं इसके सेहत से जुड़े कुछ बड़े फायदे। 

खून बढ़ता है - चुकंदर का सेवन खून बढ़ाने के लिए किया जाता है। अगर किसी का हीमोग्लोबीन कम हो गया है तो चिकित्सक भी उसे चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। चुकंदर का जूस रोजाना पीने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है। इससे हीमोग्लोबिन में सुधार आता है। 

इम्यूनिटी बूस्टर - चुकंदर का सेवन इम्यूनिटी बूस्टर भी हो सकता है। हेल्थलाइन के मुताबिक चुकंदर फाइबर रिच होता है और इसे खाने से पाचन तंत्र सुधरता है। साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी चुकंदर फायदेमंद होता है। 

ब्लड प्रेशर - चुकंदर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी होता है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है जो कि शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में तब्दील हो जाता है। इससे रक्त धमनियों को चौड़ा करने में मदद मिलती है। ऐसा होने के बाद ब्लड सर्कुलेशन ईजी हो जाता है और ब्लड प्रेशर नॉर्मल होने लगता है। 

हार्ट बनाए हेल्दी - चुकंदर हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार भूमिका निभाते हैं। चुकंदर में काफी फोलेट होता है जो मसल्स को बढ़ने और उन्हें ठीक ढंग से काम करने में मदद करता है। इससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का रिस्क भी कम होता है। 

लिवर के लिए फायदेमंद - चुकंदर लिवर के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। चुकंदर में पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट बेटाइन लिवर में जमा होने वाले फैट को कम करता है। इसके साथ ही ये एंटी-ऑक्सीडेंट लिवर को टॉक्सिंस से भी बचाता है। 

5379487