Logo
election banner
Liver Health: शरीर में अगर लिवर कमजोर हो जाए तो कई बड़ी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। लिवर को कमजोर बनाने में कुछ खराब आदतों की अहम भूमिका होती है।

Liver Health: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अगर लिवर फंक्शनिंग बिगड़ जाती है तो इसका शरीर पर असर दिखाई देने लगता है। लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान बेहद जरूरी है। लिवर बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही खाने को डाइजेस्ट करने का काम करता है। 

लिवर में अगर खराबी आनी शुरू हो जाए तो ये बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक लिवर ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है। ये खून में मौजूद विषैले पदार्थों को निकालता है और इससे फैट और प्रोटीन  के मेटाबॉलिज्म में मदद मिलती है। लिवर खराब होने के पीछे कुछ बड़ी वजहे होती हैं। 

5 खराब आदतें बिगाड़ देती हैं लिवर

अनहेल्दी डाइट - लिवर को हेल्दी रखना है तो सही खान-पान अपनाना बेहद जरूरी है। खाने में अगर ज्यादा तली-भुनी चीजें, प्रोसेस्ड फूड, शुगरी फूड्स, अनहेल्दी फैट्स को शामिल किया जाए तो इनका लिवर पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसके बजाय डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, मौसमी फल, पनीर, दही आदि शामिल करें। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों में जोड़ों का दर्द न करें इग्नोर: जुवेनाइल अर्थराइटिस से हो सकते हैं पीड़ित, 5 संकेत दिखें तो हो जाएं अलर्ट

शराब - आज की जनरेशन के लिए ड्रिंकिंग एक स्टेटस सिंबल बन गया है। शराब का सबसे ज्यादा लिवर पर पड़ता है। ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर जानलेवा बीमारी की वजह बन सकती है। शराब से लिवर फेल होने का खतरा तक बढ़ जाता है। 

मोटापा - बढ़ता वजन कई बीमारियों की आमद लाता है। लिवर को खराब करने में भी बढ़ा हुआ फैट जिम्मेदार होता है। शरीर में फैट बढ़ने पर ये लिवर के आसपास जमा होने लगता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी रहता है और फैट लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

स्मोकिंग - शराब की तरह सिगरेट भी लिवर के लिए बेहद खतरनाक होती है। इसका ज्यादा सेवन दिल, फेफड़ों के साथ ही लिवर को भी नुकसान पहुंचाता है। सिगरेट पीने से लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। पैसिव स्मोकिंग भी लिवर के लिए हानिकारक होती है। 

इसे भी पढ़ें: Amla Juice: रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, 7 बड़ी बीमारियों से मिलेगी राहत, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

पानी की कमी - शरीर की ओवरऑल बेहतर हेल्थ के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। लिवर को हेल्दी बनाने के लिए भी खूब पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी लिवर फंक्शनिंग को प्रभावित कर सकती है। इसके चलते लिवर शरीर को ठीक से डिटॉक्स नहीं कर पाता है और शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं। 

5379487