Logo
election banner
Anti Aging Foods: सही खान-पान से बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नहीं दिखाई देता है। आप भी अगर ज्यादा उम्र में जवान दिखना चाहते हैं तो 5 चीजों को डाइट में ज़रूर शामिल करें।

Anti Aging Foods: हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र का असर उसके चेहरे और शरीर पर दिखाई न दे। इसके लिए सही लाइफस्टाइल और खान-पान का होना बेहद जरूरी होता है। आजकल की जीवनशैली ने लोगों को कम उम्र में ही बूढ़ा बना दिया है। चेहरे पर झुर्रियां, स्किन ढीली होना जैसी समस्याएं यंग एज में ही देखी जाने लगी हैं। आप अगर ऐसी परेशानी से बचना चाहते हैं तो डाइट में एंटी एजिंग फूड्स को शामिल कर लें। ये फूड्स आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाकर चेहरे पर नया ग्लो लेकर आएंगे। 

हम अपनी बढ़ती उम्र को रोक तो नहीं सकते, लेकिन कुछ चीजें खाकर इसकी गति को कुछ धीमा कर सकते हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक 5 फूड्स आपको जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। 

5 एंटी एजिंग फूड हैं असरदार

अनार - आप अपनी बढ़ती उम्र में भी खुद को जवान बनाए रखना चाहते हैं तो अनार खाएं। अनार में पाए जाने वाले विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं। अनार में त्वचा को लचीला बनाए रखने वाले कंपाउंड भी पाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: महीने भर में छंटने लगेगी कमर की चर्बी, 5 टिप्स बदल देंगे पूरा लुक, हर कोई पूछेगा दुबले होने का राज़

एवोकाडो - उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की नमी खोने लगती है। इससे स्किन रूखी और बेचान होने लगती है। एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी प्रचुर मात्रा में हो जाता है जो कि स्किन केयर करता है। ये कंपाउंड एक नेचुरल मॉइश्चराइज़र की तरह स्किन पर असर दिखाते हैं। 

अंडा - आप अगर नॉनवेजिटेरियन हैं तो अंडा खाना शुरू कर दें। अंडा एक बेहतरीन एंटी एजिंग फूड है। इसे प्रोटीन का पावर हाउस भी कहा जाता है। अंडा डैमेज मसल्स को रिपेयर करता है। ये बढ़ती उम्र में मसल्स का टोन बनाए रखता है। 

हरी सब्जियां - उम्र जैसे-जैसे बढ़ने लगे अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों की मात्रा बढ़ा लें। पालक, सरसों, मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटी एजिंग गुणों से भरी हैं। इनमें न्यूट्रिएंट्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स समेत ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें खाने से स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग बनती है और ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: Body Odor: गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? नहाने से पहले करें 4 काम, नहीं आएगी स्मैल; घंटों तक रहेंगे एकदम फ्रेश

दही - आपको जवां रखने में दही अहम भूमिका निभा सकता है। ये प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम से भरपूर फूड है। दही बेहतरीन एंटी एजिंग फूड है जो कि बढ़ती उम्र में भी त्वचा को सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखता है। इसे खाने से झूर्रियां कम करने में भी मदद मिलती है। 

jindal steel
5379487