Logo
election banner
Heat Stroke Home Remedies: गर्मी के दिनों में लू लगना आम बात है। आप भी अगर इसकी चपेट में आ गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे असरदार साबित हो सकते हैं।

Heat Stroke Home Remedies: अप्रैल में देश के कई इलाके आग की भट्टी जैसे तपने लगे हैं। इसी के साथ अस्पतालों में लू के मामले आने भी शुरू हो चुके हैं। शरीर में पानी की कमी होते ही लू लगने का अंदेशा बढ़ जाता है। यही वजह है की लू से बचाव के लिए बॉडी को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है। आप भी अगर तेज गर्मी के चलते लू की चपेट में आ गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को आज़मा सकते हैं। 

लू का असर कम करने में दादी-नानी के बताए घरेलू नुस्खे बेहद असरदार हो सकते हैं। आइए जानते हैं 4 घरेलू तरीके जिसकी मदद से हीट स्ट्रोक का असर खत्म किया जा सकता है। 

लू लगने पर करें 4 घरेलू उपाय

प्याज का रस - प्याज की तासीर बेहद ठंडी होती है यही वजह है कि इसे गर्मी के दिनों में खाने की सलाह दी जाती है। प्याज का रस लू का असर कम करने में रामबाण साबित हो सकता है। लू लगने पर प्याज का रस निकालकर उसे पैरों के तलवों, हथेलियों और कानों के पीछे लगाएं। इससे शरीर के तापमान में गिरावट आएगी। 2 चम्मच प्याज का रस पीने से भी राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Amla Juice Benefits: आंवला जूस पीने का सही समय क्या है? गर्मी में बीमारियां दूर भगा देगा ये हेल्थ ड्रिंक, 6 बड़े फायदे जानें

सौंफ का पानी - प्याज की तरह ही सौंफ भी तारीस में काफी ठंडी होती है। लू लगने पर पीड़ित को अगर सौंफ का पानी पिलाया जाए तो इससे इसका असर कम करने में मदद मिलती है। सौंफ को रातभर पानी में भिगोएं और अगले दिन उसका पानी पीने से लू में राहत मिलेगी। 

धनिया-पुदीना रस - गर्मी में पुदीना शरबत पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। लू लगने पर पुदीना और धनिये का रस मिलाकर पीने से आराम मिलता है। इस रस में चुटकीभर चीनी भी मिलाएं, इससे लू का असर जल्द खत्म हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Diabetes Home Remedies: काबू में नहीं आ रही शुगर, रोज सुबह दही में मिलाकर खाएं 4 चीजें, दवाओं की होगी छुट्टी!

सिर पर रखें ठंडी पट्टी - जिस भी शख्स को लू लग जाए तो सबसे पहले उसका शरीर गीले कपड़े से पोछना चाहिए। इससे घरेलू उपाय से शरीर का तापमान तेजी से ठंडा होने लगता है। इसके बाद उसे सामान्य तापमान पर रखा पानी पीने दें। इसके बाद उसके सिर पर ठंडा तौलिया या पट्टी तब तक रखें जब तक कि उसका बुखार एकदम कम न हो जाए या उतर न जाए। 

5379487