Logo
election banner
Amla Juice Benefits: गर्मी के दिनों में आंवला जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसे किस वक्त पीना चाहिए और इसके फायदे।

Amla Juice Benefits: आंवला में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। इसके गुणों की वजह से आंवला को सुपरफूड भी माना जाता है। गर्मी में आंवला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीर की कई स्वास्थ्यगत समस्याओं को आंवला दूर करने में मदद करता है। रोजाना आंवला जूस पीने से शरीर में चमत्कारी बदलाव नजर आने लगते हैं। 

आंवला जूस पीने का शरीर को भरपूर फायदा मिले, इसके लिए जरूरी है कि उसे सही समय पर पिया जाए। आइए जानते हैं आंवला पीने के लिए सही समय कौन सा है और इसे पीने के शरीर को मिलने वाले बड़े लाभों के बारे में। 

कब पीना चाहिए आंवला जूस
आंवला सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है और इसे दिन में किसी भी वक्त खाया जा सकता है। आंवला जूस को भी शाम होने से पहले पिया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक आंवला जूस पीना बेहद लाभकारी होता है। सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसे पीने से शरीर में ऊर्जा महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: Sugarcane Juice: डायबिटीज होने के बाद भी पीते हैं गन्ने का जूस, कहीं पड़ न जाए भारी, फैक्ट्स जानकर कर लेंगे तौबा

आंवला जूस पीने के फायदे

वजन - आप अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आंवला जूस पीना शुरू कर दें। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइबर डाइजेशन सिस्टम को सुधारकर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 

कोलेस्ट्रॉल - दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में आंवला जूस किसी से कम नहीं है। आंवला में ढेरों मिनरल्स, विटामिंस, फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। आंवला जूस बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। 

एनर्जी बढ़ाता है - आप अगर गर्मी में सुस्ती महसूस कर रहे हैं तो आंवला जूस पीने से शरीर में एनर्जी महसूस होगी। आंवला जूस में मौजूद कंपाउंड शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Diabetes Home Remedies: काबू में नहीं आ रही शुगर, रोज सुबह दही में मिलाकर खाएं 4 चीजें, दवाओं की होगी छुट्टी!

इम्यूनिटी - आंवला में मौजूद तत्व रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करते हैं। नियमित आंवला जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर में बीमारियों से लड़ने का माद्दा पैदा होता है। 

आंखों की रोशनी - आंखें हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आंखे ही दुनिया की रंगीनियत दिखाती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने में आंवला असरदार होता है। आंवला जूस पीने से आई साइट बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 

हड्डियों की मजबूती - आंवला में विटामिन सी के साथ कैल्शियम भी पाया जाता है। ये तत्व शरीर की हड्डियों को मजबूती देने और उसका घनत्व बढ़ाने में मदद करता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)

5379487