Logo
election banner
Sugarcane Juice For Diabetic Paitents: डायबिटीज मरीजों के लिए गन्ने का रस बेहद नुकसानदायक होता है। इसे पीने से शुगर तेजी से बढ़ती है।

Sugarcane Juice For Diabetic Paitents: डायबिटीज के मरीजों के लिए खान-पान को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत होती है। थोड़ी भी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ जाती है और शुगर हाई या लो होने का रिस्क बढ़ जाता है। गन्ने का रस शुगर पेशेंट्स के लिए जहर से कम नहीं है। इसे पीने से तेजी से ब्लड शुगर बढ़ती है, जिससे कई तरह की शारीरिक परेशानियां पैदा होने लगती हैं। 

बता दें कि डायबिटीज को साइलेंट किलर डिजीज माना जाता है। ये बीमारी शरीर को अंदर ही अंदर खोखला बनाती जाती है। हाई ब्लड शुगर का असर शरीर के सभी ऑर्गन पर पड़ता है और उनकी कार्य प्रणाली प्रभावित होती है। 

इसे भी पढ़ें: Diabetes Home Remedies: काबू में नहीं आ रही शुगर, रोज सुबह दही में मिलाकर खाएं 4 चीजें, दवाओं की होगी छुट्टी!

डायबिटीज में नुकसान पहुंचाता है गन्ने का रस
गन्ने का रस वैसे तो बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है और शरीर को इंस्टंट एनर्जी देता है। लेकिन जब बात शुगर पेशेंट्स की हो तो उन्हें इस हेल्थ ड्रिंक से दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक गन्ने का रस काफी मीठा होता है और इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अन्य शुगरी ड्रिंक्स की तरह ही गन्ने का रस पीना भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस न पीने की सलाह देते हैं। गन्ने के रस में पॉलीफेनोल एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो पैनक्रियाज़ को ज्यादा इंसुलिन बनाने के लिए मजबूर करता है। 

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: व्रत के दौरान 4 हेल्थ ड्रिंक बॉडी में भर देंगे एनर्जी, नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

गन्ने के रस की न्यूट्रिशनल वैल्यू
गन्ने के रस से चीनी और गुड़ बनाया जाता है। गन्ने का अनफिल्टर्ड जूस कई जगहों पर गुड़ के अलावा शराब और रम बनाने के लिए भी इस्तेमाल होता है। गन्ने के रस में 75 फीसदी पानी और लगभग 15 फीसदी फाइबर पाया जाता है। इसमें विटामिंस और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

5379487