A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Home Remedies: बेतरतीब लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। पेट की समस्याओं से आजकल हर दूसरा आदमी परेशान रहता है। खाने के बाद गैस बनना और पेट मटके जैसा फूल जाना बहुत से लोगों के लिए समस्या पैदा करता है। गट हेल्थ कमजोर होने पर इस तरह की स्थिति बनने लगती है।
कमजोर पाचन के चलते पेट में गैस बनती है। आप भी अगर ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं, जिससे इस परेशानी से निजात मिलेगी।
4 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम
सौंफ - गर्मी के दिनों में बहुत से लोगों को पेट की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। खाने के बाद आपका भी अगर पेट फूलने लगता है तो सौंफ का घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। खाने के बाद सौंफ का सेवन लाभकारी होता है। सौंफ के बीजों को एक कप पानी में डालकर 3-4 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी छान लें और इसे चाय की तरह पिएं, आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Ginger Benefits: गर्मी में 4 तरीकों से करें अदरक का उपयोग, पाचन सुधरेगा; इम्यूनिटी होगी बूस्ट
अदरक - औषधीय गुणों से भरपूर अदरक भी पेट की समस्याओं को दूर करता है। अदरक की चाय आपकी परेशानी दूर कर सकती है, बस इस चाय में दूध न हो। इसके लिए आप अदरक को पानी में कद्दूकस कर डालें और उबालें। फिर इसके पानी को छान कर चाये जैसा पिएं। पेट दर्द, गैस, कब्ज से इसमें राहत मिलेगी।
छाछ - पेट की समस्याओं का असरदार इलाज है छाछ का सेवन। छाछ पीने से आंतों की सेहत में सुधार आता है। रोजाना एक गिलास छाछ आपको पेट की कई बड़ी समस्याओं से निजात दिला सकती है। पेट फूलना, कब्ज जैसी परेशानियों में छाछ रामबाण है। इसमें जीरा पाउडर मिलाकर पीने से इसके लाभ और बढ़ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन कम हो जाए तो दिखेंगे 4 लक्षण, नज़रअंदाज करना पड़ सकता है भारी
बेकिंग सोडा - पेट में अगर गैस बन गई है और तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा असरदार हो सकता है। आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसे एक गिलास पानी में मिला दें। इसे पीने से पेट की गैस बाहर निकल जाएगी और आराम मिलेगा।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
