Logo
election banner
Indian restaurant: एशिया के सबसे अच्छे 50 रेस्टोरेंट्स में 3 भारतीय रेस्टोरेंट्स को शामिल किया गया है। साल 2024 की सूची घोषित कर दी गई है।

Indian restaurant: भारतीय लोग खाने-पीने के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में एशिया के 50 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट्स की सूची जारी होने के बाद एक बार फिर इस बात पर मुहर लग गई है। साल 2024 की इस सूची में भारत के 3 रेस्टोरेंस्ट्स को शामिल किया गया है। अच्छा खाने के शौकीन लोगों के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। आइए जानते हैं एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट्स में भारत के किन 3 रेस्टोरेंट्स को जगह मिली है। 

सूची में 3 भारतीय रेस्टोरेंट्स शामिल
एशिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट्स की लिस्ट में 3 भारतीय रेस्टोरेंट्स को जगह मिली है। भारत के सबसे रेस्टोरेंट का तमगा मुंबई के फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट मास्क को मिला है जिसकी सूची में रैंकिंग 23वें नंबर पर रही। दूसरे नंबर पर दिल्ली का रेस्टोरेंट इंडियन एसेंट रहा जो कि लिस्ट में 26वें स्थान पर रहा। टॉप 50 रेस्टोरेंट्स की लिस्ट में तीसरा नंबर चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला में स्थित आवर्तन का रहा जिसे 44 वीं रैंकिंग हासिल हुई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masque (@masquerestaurant)

टॉप 100 में देश के अन्य रेस्टोरेंट्स भी
एशिया के टॉप 100 रेस्टोरेंट्स की बात करें तो इस सूची में अन्य भारतीय रेस्टोरेंट्स के नाम भी जुड़ जाते हैं। 13 मार्च को घोषित की गई टॉप 51 से 100 की सूची में 70वें नंबर पर मुंबई की द बॉन्बे कैंटीन रही। 79 वें स्थान पर गुरुग्राम में स्थित कोमोरिन रेस्टोरेंट रहा। नई दिल्ली का दम पुख्त रेस्टोरेंट 87 वें नंबर पर रहा और मुंबई के एक रेस्टोरेंट ने 98 वीं पोजिशन हासिल की। 

इसे भी पढ़ें: Flaxseeds: अलसी खाते हैं तो जान लें इसके फायदे और नुकसान, 4 तरीकों से डाइट में कर सकते हैं शामिल

इसे भी पढ़ें: Buttermilk: दही से नमकीन छाछ चुटकियों में करें तैयार, इस आसान तरीके को अपनाएं; गर्मी में मिलेगी भरपूर ठंडक

5379487