26 January 2025: भारत इस साल मनाएगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस? जानें थीम और इतिहास

26 January 2025: Will India celebrate 76th or 77th Republic Day this year? Know theme and history26
X
26 January 2025: भारत इस साल मनाएगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस? जानें थीम और इतिहास
26 January 2025: भारत में 26 जनवरी 2025 को पूरे उत्साह के साथ 76वां का गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 2025 का थीम है 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है।

26 January 2025: गणतंत्र दिवस (Republic Day) आने में बस कुछ ही दिन है। हर साल की तरह इस बार भी भारत में गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जो राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर इंडिया गेट तक जाती है। इस परेड में भारतीय सशस्त्र सेनाएं, सांस्कृतिक झांकियां और र्धसैनिक बलों की टुकड़ियाँ के साथ-साथ स्कूली बच्चों के दल भी शामिल होते हैं। गणतंत्र दिवस की परंपरा के अनुसार, हर साल एक विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया जाता है। 2025 के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांटो होंगे।

यह वार्षिक आयोजन उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया गया था। संविधान सभा के अथक प्रयासों के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ संविधान के महत्व को दर्शाता है।

ये भी पढ़े-ः Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भाषण की ऐसे करें शुरुआत, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा सभागार

ऐसे में कई लोग कंफ्यूज है कि इस साल भारत 76वां या फिर 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा? यदि आप भी इन्हीं लोगों में से एक है, तो चिंता की बात नहीं। यहां हम आपके इस सवाल का सही जवाब बता रहे है। साथ ही साल 2025 के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की थीम भी बता रहे है। आइए जानें...

साल 2025 में 76वां या 77वां कौनसा गणतंत्र दिवस होगा?
कई लोग यह जानना चाहते हैं कि 2025 भारत का 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस होगा। इसका उत्तर भारत के इतिहास में छिपा है। बता दें, 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, जिसे हर साल स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि आजादी के बाद भी भारत एक गणतंत्र राष्ट नहीं था, बल्कि एक राष्ट्रमंडल देश था।

फिर भारतीय संविधान को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। हालांकि गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया और भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। इसलिए भारत में इस साल यानी 2025 में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत ने 1950 से गणतंत्र दिवस मनाना शुरू किया था।

ये भी पढ़े-ः Republic Day 2025: भगतसिंह से महात्मा गांधी तक... गणतंत्र दिवस पर अपने बच्चों को ऐसे करें तैयार, दिखेगा नन्हों में देशभक्ति का रंग

गणतंत्र दिवस 2025 का थीम
हर साल, भारतीय सरकार गणतंत्र दिवस के लिए एक थीम चुनती है। 2025 का थीम है 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास', जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस की परंपरा के अनुसार, हर साल एक विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया जाता है। 2025 के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांटो होंगे।

गणतंत्र दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह भारत के स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में यात्रा की याद दिलाने वाला दिन है। यह एकता और गर्व का प्रतीक है, जो देश की प्रगति को दर्शाता है और उसकी समृद्ध इतिहास को सम्मानित करता है। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 15 झांकियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटका, मध्य प्रदेश और अन्य शामिल हैं। ये झांकियाँ भारत की सांस्कृतिक विविधता और धरोहर को प्रदर्शित करेंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story