Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दूध पीने के बाद भूल कर ना करें इन 5 चीजों का सेवन, बिगड़ सकती है हेल्थ

दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार है, इसलिए हम इसका सेवन करते हैं। दूध में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स की वजह से अक्सर लोग किसी भी समय इसे पी लेते हैं।

दूध पीने के बाद भूल कर ना करें इन 5 चीजों का सेवन, बिगड़ सकती है हेल्थ
X

दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार है, इसलिए हम इसका सेवन करते हैं। दूध में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स की वजह से अक्सर लोग किसी भी समय इसे पी लेते हैं।

लेकिन आयुर्वेद के नियमों के अनुसार दूध के साथ कुछ आहारों का सेवन ठीक नहीं माना जाता है। इन आहारों का साथ में सेवन करने से शरीर को नुकसान पंहुच सकता है। इनका सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए। ऐसा होने पर शरीर को नुकसान पहुंचता है।

यह भी पढ़ेंः कमाल के हैं गर्म पानी और शहद पीने के फायदे, ये बीमारियां हो जाएंगी छू-मंतर

नींबू, कटहल के संग भी दूध हानिकारक

दूध के साथ कुलत्थी, नींबू, कटहल, करेला या फिर नमक का कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिये। ये आपको लाभ पंहुचाने के बजाए नुकसान पहुंचा देगा।

जिससे कि आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसको खाने से सबसे ज्यादा चमड़ी के रोग दाद, खाज , खुजली, एगसिमा, सोराईसिस आदि हो सकते है।

उड़द दाल और दूध

दूध के साथ मूंग, उड़द, चना आदि सभी दालें,, गाजर, शककंद, आलू, तेल, गुड़, शहद, दही, नारियल, लहसुन, कमलनाल, सभी नमकयुक्त व अम्लीय प्रदार्थ नहीं लेना चाहिए।

इनके बीच कम-से-कम 2 घंटे का अंतर अवश्य रखें। अगर आप उड़द की दाल को दूध के साथ खाते हैं, तो हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न करें घर के ये काम, इन चीजों से रहें दूर

दूध के संग ना खाये मूली

दूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है, तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है। साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

मछली के साथ दूध

दूध-दही की तासीर ठंडी होती है। इसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। वहीं मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए इसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इसके साथ सेवन से गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः यहां त्योहार की तरह धूमधाम से मनाया जाता है 'मातृ दिवस', जानें मदर्स डे से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

ना लें दूध के साथ फल

दूध के साथ फल लेते हैं, तो दूध के अंदर का कैल्शियम फलों के कई एंजाइम्स को एड्जॉर्ब (खुद में समेट लेता है और उनका पोषण शरीर को नहीं मिल पाता) कर लेता है। संतरा और अन्नास जैसे खट्टे फल तो दूध के साथ बिल्कुल नहीं लेने चाहिए।

व्रत वगैरह में बहुत से लोग केला और दूध साथ लेते हैं, जो कि सही नहीं है। केला कफ बढ़ाता है और दूध भी कफ बढ़ाता है। दोनों को साथ खाने से कफ बढ़ता है और पाचन पर भी असर पड़ता है। यदि वजन बढ़ाना चाह रहे हैं, तो ही दूध के साथ केले का सेवन करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story