Navratri Recipes : नवरात्रि के व्रत में घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट फलाहारी चीला, ये है रेसिपी
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri)की शुरूआत होने पर आपने भी मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत जरूर रखा होगा। आमतौर पर व्रत में लोग फलाहारी खाना ही खाना पसंद करते हैं। जिसमें अक्सर आलू, कुट्टू और साबूदाने के व्यंजन बनाए जाते हैं। इसलिए चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के अवसर पर आज हम आपको कुरकुरे फालाहारी चीला रेसिपी (Falahari Cheela Recipe)बता रहे हैं। जो बेहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही लाइट भी होता है। फलाहारी चीला ((Falahari Cheela) घर में बनाना भी बेहद आसान है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 April 2019 12:02 AM GMT
Navratri Recipes : चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri)की शुरूआत होने पर आपने भी मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत जरूर रखा होगा। आमतौर पर व्रत में लोग फलाहारी खाना ही खाना पसंद करते हैं। जिसमें अक्सर आलू, कुट्टू और साबूदाने के व्यंजन बनाए जाते हैं। इसलिए चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के अवसर पर आज हम आपको कुरकुरे फालाहारी चीला रेसिपी (Falahari Cheela Recipe)बता रहे हैं। जो बेहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही लाइट भी होता है। फलाहारी चीला (Falahari Cheela) घर में बनाना भी बेहद आसान है।
Chaitra Navratri Recipe : नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनाएं 'मूंगफली की बर्फी', ये है रेसिपी
फलाहारी चीला रेसिपी सामग्री (Falahari Cheela Recipe Ingredients)
आलू - 2 बड़े
मिक्स आटा (राजगिरा, सिंघाडा, साबूदाना) - 1 कप
हरा धनिया - 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
घी - 2 बड़ा चम्मच
सेंधा नमक - स्वादानुसार
फलाहारी चीला रेसिपी विधि (Falahari Cheela Recipe Process)
1. फलाहारी चीला रेसिपी (Falahari Cheela Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आलू धोकर और छीलकर कद्दूकस कर लें।
2. इसके बाद एक बॉउल में राजगिरा, सिंघाडा, साबूदाना का आटा, धनिया, नमक, हरी, काली मिर्च और पानी डालकर एक पतला घोल बना लें।
3. अब एक पैन पर थोड़ा सा घी डालकर गर्म कर लें, इसके बाद पैन पर एक बड़े चम्मच की मदद से तैयार घोल का डालें और गोलाई में घुमाते हुए फैला लें और सुनहरा होने तक सेंक लें।
4. इसके बाद चीलें को पलट लें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेंक लें।
5. अब तैयार फलाहारी चीला (Falahari Cheela) को एक प्लेट पर रखें और हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सुझाव :
आप चाहें तो फलाहारी चीले में मसाला पनीर की स्टफिंग भी कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Navratri 2019 Chaitra Navratri Chaitra Navratri 2019 Hindu Nav Varsh 2076 Falahari Cheela Recipe Cheela Recipe Falahari Cheela Recipe in hindi Navratri Special Recipe Vrat Special Cheela Recipe Falahari Cheela Recipe Vrat Vikram Samvat 2076 नवरात्रि 2019 चैत्र नवरात्रि चैत्र नवरात्रि 2019 हिन्दू नववर्ष हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2076 फलाहारी चील
Next Story