मिस्सी रोटी रेसिपी : मिनटों में घर पर ऐसे बनाएं ढाबे सी टेस्टी ''मिस्सी रोटी''
मिस्सी रोटी चने की आटे से बनाई जाती है। इसमें प्याज और मसाला मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़िया लगता है। आमतौर पर आपने मिस्सी रोटी किसी ढाबे, रेस्टोरेंट या पार्टी में ही खाई होगी। आज हम आपको घर में ही ढाबे से भी ज्यादा टेस्टी मिस्सी रोटी बनाना यानि मिस्सी रोटी रेसिपी (Missi Roti Recipe) बता रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 March 2019 12:37 PM GMT
Missi Roti Recipe : मिस्सी रोटी चने की आटे से बनाई जाती है। इसमें प्याज और मसाला मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़िया लगता है। आमतौर पर आपने मिस्सी रोटी किसी ढाबे, रेस्टोरेंट या पार्टी में ही खाई होगी। क्योंकि अक्सर माना जाता है कि मिस्सी रोटी हमेशा तंदूर में बनती है। ऐसे में आज हम आपको घर में ही ढाबे से भी ज्यादा टेस्टी मिस्सी रोटी बनाना यानि मिस्सी रोटी रेसिपी (Missi Roti Recipe) बता रहे हैं। जिससे आप घर में ही बड़ी ही आसानी से ढाबे के खाने का स्वाद ले सकें।
मिस्सी रोटी रेसिपी सामग्री (Missi Roti Recipe Ingredients)
मिस्सी रोटी रेसिपी विधि (Missi Roti Recipe Process)
1.मिस्सी रोटी रेसिपी (Missi Roti Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, बेसन, नमक, अजवाइन, प्याज, हींग, हल्दी, कसूरी
मेथी, धनिया पत्ती और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
2. इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक नरम आटा गूंदें और करीब 20 मिनट आटे को रेस्ट करने के लिए अलग रख दें।

3. अब 20 मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लें।
4. इसके बाद पैन या तवे को गर्म करें।
5. अब एक लोई लें और दोनों हाथों से या बेलन की मदद से रोटी बना लें।

6. इसके बाद मिस्सी रोटी को गर्म तवे पर डालें और दोनों तरफ सेंक लें।
7. अब तैयार मिस्सी रोटी को एक प्लेट में रखें और मक्खन या घी लगाकर, मनपसंद सब्जी या ग्रेवी के साथ गर्मागर्म सर्व करें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story