घर पर आसानी से बन जाएगी ये मेक्सिकन डिश, एक बार जरूर लें मजा
बच्चों को चाइनीज डिशेस बहुत पसंद होती हैं। लेकिन आज जो मेक्सिकन रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं, वह भी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। मेक्सिकन टाकोज रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी और हेल्दी होती है। इस रेसिपी से आप अपने बच्चे को पौष्टिक चीजें खिला सकती हैं।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 July 2018 2:54 PM GMT
बच्चों को चाइनीज डिशेस बहुत पसंद होती हैं। लेकिन आज जो मेक्सिकन रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं, वह भी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। मेक्सिकन टाकोज रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी और हेल्दी होती है। इस रेसिपी से आप अपने बच्चे को पौष्टिक चीजें खिला सकती हैं।
एक बार घर में मेक्सिकन टाकोज रेसिपी जरूर ट्राई करें। ये डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आएगी। साथ ही ये डिश ऐसी है कि अगर किसी को बहुत भूख लगी हो तो इससे पेट भरा जा सकता है। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: चावल से बनाएं टेस्टी मैक्सिकन डिश, जानें रेसिपी
मेक्सिकन टाकोज के लिए सामग्री
- टाकोज शेल्स : 4-6 (बाजार में आसानी से उपलब्ध)
- उबले राजमा: 2 कप
- प्याज: 1/2 कप (बारीक कटे हुए)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- टमाटर प्यूरी या पेस्ट: 1 कप
- टोमेटो कैचप: 2 बड़े चम्मच
- नमक-रेड चिली फ्लेक्स और ओरेगेनो: स्वादानुसार
- उबले अमेरिकन कॉर्न: 2 बड़े चम्मच
- तेल: 1 बड़ा चम्मच
- कटे सलाद के पत्ते: 4-6
- टोमेटो कैचप: 2 बड़े चम्मच
- चिली सॉस: 2 छोटे चम्मच
- बारीक कटी प्याज: 1
- प्रोसेस्ड चीज: 2 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी पास्ता, जानें रेसिपी
विधि
- तेल गरम करके, अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज को 2-3 मिनट के लिए भून लें।
- अब टमाटर का पेस्ट डालकर बाकी बची सामग्री मिलाकर सॉस तैयार कर लें।
- आधे सॉस को निकालकर एक तरफ रखें। आधे सॉस में उबला राजमा डालकर मिला दें।
- अब नाचोस शेल में पहले राजमा मिश्रण भरें। ऊपर से बची टोमेटो सॉस डालें।
- उसके ऊपर टोमेटो कैचप या चिली सॉस छिड़क लें।
- आखिर में कटा प्याज, कसा हुआ चीज और सलाद के पत्ते डालकर तैयार मेक्सिकन टाकोज सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story