Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मैंगो फूड फेस्टिवल में उठाइए आम से बनी कई डिशेज का मजा

इस मैंगो फूड फेस्टिवल में आम से बने अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे।

मैंगो फूड फेस्टिवल में उठाइए आम से बनी कई डिशेज का मजा
X

उत्तर प्रदेश में आम उत्पादकों और व्यावसायियों को प्रोत्साहन देने के लिए सात से नौ जुलाई तक पर्यटन भवन में मैंगो फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

इस मैंगो फूड फेस्टिवल में आम से बने अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे।
प्रदेश में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजातियों के आम की पैदावार होती है।
जनपद लखनऊ के मलिहाबाद के आम की विभिन्न प्रजातियों, विशेष रूप से मलिहाबादी दशहरी, चौसा, सफेदा आदि आम देश-विदेश में विख्यात है, जिनका बड़े पैमाने पर निर्यात भी किया जाता है।
प्रदेश में आम उत्पादकों व व्यावसायियों को प्रोत्साहन देने के लिए सात से नौ जुलाई तक पर्यटन भवन में मैंगो फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश के प्रमुख सचिव, पर्यटन अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल की शुरूआत पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी दिनांक सात जुलाई को सायं छह बजे करेंगी।
तीन दिवसीय इस आयोजन में मुख्य अतिथि जोशी द्वारा शुभारम्भ के अवसर पर आम के पौधे का रोपण, शाकाहारी एवं मांसाहारी मैंगों फूड फेस्टिवल, मैंगों ईटिंग प्रतियोगिता, कुकिंग प्रतियोगिता, मैंगों पर शायरी, बच्चों द्वारा मैंगों स्टोरी टेलिंग तथा किस्सा गोई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल का आयोजन प्रतिदिन सायं चार बजे से रात्रि दस बजे तक किया जायेगा।
इस तीन दिवसीय आयोजन में आम मलाई टिक्का, आम बर्रा, आम की कलेजी, आम मुर्ग कोरमा, आम मुर्ग, बिरयानी, मुर्ग आम, डोरा कबाब, आम का हलवा, आम की चाट, आम का पना, नाचोज, आम साल्सा, वेजीटेबल आम बिरयानी, आम कढ़ाई पनीर इत्यादि शाकाहारी व मांसाहारी व्यंजनों का मजा लिया जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story