करवा चौथ पर इन खास तरीकों से लगाएं मेंहदी और जानें पति के प्यार का रंग
करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। यह सुहाग चिन्ह माना जाता है, लेकिन कुछ महिलाओं की मेहंदी का रंग फीका नजर आता है।

करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। यह सुहाग चिन्ह माना जाता है, लेकिन कुछ महिलाओं की मेहंदी का रंग फीका नजर आता है।
अगर आप अपने हाथों में रची मेहंदी का रंग गाढ़ा करना चाहती हैं तो कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करें...
1. मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें, हाथों को साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद नीलगिरी का तेल लगाएं और हल्का सा हाथों को पोंछ लें। अब मेहंदी के डिजाइन बनवाएं। लगाने के बाद मेहंदी को पांच घंटे तक सूखने दें।
2. नीबू के रस में चीनी मिलाकर मिक्सचर तैयार करें, कॉटन की मदद से मेहंदी लगे हाथों पर इसे लगाएं। कुछ देर मेहंदी को और सूखने दें। इसके बाद रब करके मेहंदी को हटाएं।
3. मेहंदी हटाने के बाद भी पानी से हाथ न धोएं। दिन भर में दो-तीन पर गुनगुना सरसों का तेल हाथों पर लगाएं। यकीन मानिए, शाम तक मेहंदी का रंग खूब गाढ़ा हो जाएगा।
4. अगर इन तमाम उपायों के बाद भी मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं हो रहा है तो 4-5 लौंग तवे पर भून लें, इसके धुंए में हाथ सेंक लें। जल्द ही मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App