एक टच में सेहत का सारा हाल बता देगा ये एप, जानें कैसे
आप डॉक्टर के पास गए बिना, हेल्थ टैप एप से जवाब हासिल कर सकते हैं। अपनी हेल्थ से संबंधित बहुत सारे ऐसे कॉमन सवाल लोगों के जेहन में अक्सर उठते हैं, जिसके बारे में वे जानना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है।

क्या आपके मन में भी अपनी या अपनों के हेल्थ से रिलेटेड कुछ सवाल उठते हैं लेकिन उनका संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता है? ऐसे में आप डॉक्टर के पास गए बिना, हेल्थ टैप एप से जवाब हासिल कर सकते हैं। अपनी हेल्थ से संबंधित बहुत सारे ऐसे कॉमन सवाल लोगों के जेहन में अक्सर उठते हैं, जिसके बारे में वे जानना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है।
कॉमन से सवालों के लिए डॉक्टर के पास जाओ तो वहां पर आपको फीस चुकानी पड़ती है। अगर हेल्थ से संबंधित उलझनों के लिए आप डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते हैं, तो फिर हेल्थ टैप एप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लीजिए।
एप की खासियत
इसकी खासियत है कि यहां आप हेल्थ से संबंधित किसी भी तरह के सवाल पूछ सकते हैं, आपको उसके आंसर मिल जाएंगे। यानी, छोटी-छोटी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं रह जाएगी।
यह भी पढ़ें: खस का शर्बत पीने से होते हैं कमाल के फायदे, पास नहीं भटकती ये बीमारियां
डॉक्टर्स का है पैनल
यहां पर एक लाख आठ हजार डॉक्टर्स का पैनल है, जो आपके सवालों का इंस्टैंट जवाब देते हैं। यहां सवालों का जवाब फ्री में हासिल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप वर्चुअल कंसल्टेंट चाहते हैं, तो फिर आपको इसके लिए पेमेंट करना होगा, जिसमें वीडियो और टेक्स्ट का सहारा ले सकते हैं। साथ ही, आप अपने पसंद के हिसाब से डॉक्टर को भी चुन सकते हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी डॉक्टर नॉलेज लाइब्रेरी
एप का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा डॉक्टर नॉलेज लाइब्रेरी है। अब तक हेल्थ से संबंधित 6.2 बिलियन आंसर लोगों को दिए जा चुके हैं। हालांकि यह एप पर्सनलाइज्ड और रियल टाइम इंफॉर्मेशन के लिए आपसे लोकेशन, नेटवर्क स्टेट, सिस्टम स्टेटस के लिए अनुमति मांगेगा।
ऐसे करें डाउनलोड
यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर और आइफोन यूजर इसे एपल आइट्यून से डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App