Happy New Year 2019 : ये हैं New Year Party के 10 नियम, खानी पड़ेगी जेल की हवा
नया साल (New Year) आने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में युवा अक्सर चाहें वो लड़कियां हों या लड़के सभी New Year Party करना पसंद करते हैं। लेकिन देश में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए। पार्टी में जाने वाली लड़कियों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 Dec 2018 7:23 PM GMT
Happy New Year 2019
नया साल (New Year) आने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में युवा अक्सर चाहें वो लड़कियां हों या लड़के सभी न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) करना पसंद करते हैं। लेकिन देश में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए। पार्टी में जाने वाली लड़कियों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इसके अलावा लड़को को भी न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) करते वक्त कुछ सावधनियां बरतनी चाहिए। जिससे वो किसी पुलिस केस में न फंसे। इसलिए आज हम आपको वो खास बातें या सावधानियां बता रहें हैं, जिन्हें अपनाकर आप न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) के माहौल में भी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती हैं और न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) को इंज्वॉय कर सकेगीं।
Happy New Year 2019 : नए साल पर पार्टी सेलिब्रशन के टिप्स
New Year Party पर जाने वाले लड़कियों के लिए जरूरी टिप्स और सावधानियां...
1. पेपर स्प्रे रखें साथ
न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) से लौटते वक्त या जब भी आप रात के समय सफर करें, तो हमेशा अपने बैग में एक पेपर स्प्रे जरूर रखें। इससे आप जरूरत के समय खुद को सेफ रख पाएगीं और बुरी स्थिति से निकलने में कामयाब हो सकेगीं।

2. हमेशा बैग को कसकर पकड़ें
जब भी आप सुनसान जगह या भीड़भाड़ वाले इलाके में अकेली सफर कर रही हो, तो ऐसे में अक्सर अपने बैग को कसकर पकड़ें। इससे आप अपने पर हमला करने वाले शख्स को मार सकती हैं, साथ ही खुद को भी प्रोटेक्ट करने में मदद मिलती है।

3. मोबाइल का संभल करें उपयोग
न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) से लौटते वक्त या रात को अकेले में सफर करते वक्त लड़कियां हमेशा अपने फोन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। क्योंकि फोन पर बात करते समय हमारा ध्यान अक्सर बंट जाता है। जिससे दुर्घटना के चांसेज बढ़ जाते हैं।

4. ऑटो और कैब का नंबर करें नोट
न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) में जा रही हों या जब भी आप अकेली ऑटो या कैब से सफर कर रही हो, तो हमेशा ऑटो और कैब के नंबर की फोटो, डिटेल को अपने परिवार या दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। इससे आप बुरी स्थिति में फंसने से बच सकती हैं।

5. बिना सीसीटीवी वाले इलाकों से रहें दूर
ऑफिस हो या न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) सभी जगह पर आप हेमशा सीसीटीवी वाले इलाकों में ही रहें। हमेशा कोशिश करें कि आप कभी भी बिना सीसीटीवी वाली जगहों में न जाएं। क्योंकि महिलाओं के खिलाफ अधिकांश अपराध बिना सीसीटीवी वाले इलाकों में ही होते हैं।

6. पब्लिक प्लेस में कार करें पार्क
अगर आप न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) में जा रही हैं, तो ऐसे में कोशिश करें कि आप अपनी कार को हमेशा पब्लिक प्लेस में ही पार्क करें। इससे आपके साथ दुर्घटना के खतरे की संभावना में कमी आती है।

7. सोशल मीडिया पर अपना नंबर, पता या लोकेशन कभी पोस्ट न करें
अगर आप अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) में जा रही हैं या बीच में कही मिलने वाली है, तो ऐसे में सिर्फ फोन के मैसेज से ही आपस में बात करें। भूलकर भी सोशल मीडिया पर अपना नंबर, पता या लोकेशन कभी पोस्ट न करें। क्योंकि सोशल मीडिया पर शेयर की गई आपकी जानकारी को कोई भी आसानी से पढ़ सकता है और उसका मिसयूज कर सकता है।

8. New Year पार्टी में ड्रिंक करने से बचें या खुद ही बनवाएं
अगर आप दोस्तों या बॉयफ्रेंड के साथ न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) में जा रही हैं, तो ऐसे में ड्रिंक करने से बचें या खुद ही बनवाएं। ऐसा करने से आप अपने खिलाफ होने वाले अपराध को रोक सक पाएगीं।

9. कभी भी अकेले न रहें, हमेशा पब्लिक प्लेस में रहने की करें कोशिश
अगर आप किसी पार्टी में हैं या अकेले सफर कर रहीं हैं, तो ऐसे में अधिकतर समय कोशिश करें कि आप भीड़भाड़ वाली जगह पर ही रहें या लोगों के बीच रहें। इससे आप अपने खिलाफ होने वाली अनहोनी को रोक पाएगीं।

10. फूड या गिफ्ट का ऑर्डर के लिए पता या नंबर हमेशा लिख कर ही दें
अगर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी पर जा रहे हैं, और ऐसे में फूड या गिफ्ट का ऑर्डर करते समय हमेशा सावधानी बरतें। कभी भी ऑर्डर देते समय अपना पता या फोन नंबर बोलकर न बताएं, बल्कि हमेशा लिखकर ही दें।
आगे की स्लाइड्स में जानिए New Year Party युवाओं के लिए जरूरी सावधानियां और टिप्स...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- New Year Happy New Year 2019 Safety Tips Girls Safety Tips Women in hindi Happy New Year 2019 Safety Tips Girls on New Year Party New Year Happy New Year Happy New Year 2019 Happy New Year 2019 31st december 2018 images happy new year 2019 sms hindi happy new year Quotes new year 2019 happy new year wishes happy new year whatsapp staus Happy new year images happy new year 2019 shayari new year status in hindi happy new year 2019 shayari in hindi new year 2019 shayari in hind
Next Story