Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोज रोज सब्जी बनाने से हैं परेशान तो एक बार जरूर बनाएं पालक मसूर दाल सब्जी, ये है रेसिपी

महिलाएं अक्सर लंच और डिनर के मेन्यू को लेकर काफी परेशान रहती हैं। महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता रहती है कि आज खानें में क्या बनाएं। अगर आप भी इस सवाल को लेकर परेशान रहती हैं तो हम आपकी इस दिक्कत का आपको सोल्यूशन देने जा रहे हैं। आप पालक दाल मसूर दाल बना कर अपनी फैमिली को खुश कर सकती हैं।

रोज रोज सब्जी बनाने से हैं परेशान तो एक बार जरूर बनाएं पालक मसूर दाल सब्जी, ये है रेसिपी
X
पालक मसूर दाल सब्जी रेसिपी (फाइल फोटो)

महिलाओं के लिए काफी चैलेंजिंग होता है डेली लंच और डिनर के लिए मेन्यू डिसाइड करना। महिलाएं अक्सर लंच और डिनर के मेन्यू को लेकर काफी परेशान रहती हैं। महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता रहती है कि आज खानें में क्या बनाएं। अगर आप भी इस सवाल को लेकर परेशान रहती हैं तो हम आपकी इस दिक्कत का आपको सोल्यूशन देने जा रहे हैं। आप पालक दाल मसूर दाल बना कर अपनी फैमिली को खुश कर सकती हैं। यह बनाने में भी बहुत आसान है। इसके साथ ही यह शरीर में पोष्टिक तत्व भी पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं पालक मसूर दाल की रेसिपी।

पालक मसूर दाल सामग्री

पालक- 1/2 किलो

लाल मसूर दाल- तीन से चार चम्मच

जीरा- एक चम्मच

लहसुन -बारीक कटे

प्याज मीडियम - साइज बारीक कटा- एक

टमाटर कटे हुए- 1

हल्दी- एक चम्मच

धनिया पाउडर- एक चम्मच

सब्जी मसाला - दो चम्मच

साबुत लाल मिर्च- एक

लाल मिर्च- स्वादानुसार

नमक- स्वादानुसार

पालक मसूर दाल विधी

- इसे बनाने के सबसे पहले लाल मसूर दाल को 1 या 1/2 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें।

- वहीं पालक को काट कर अच्छे से धो लें।

- अब पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा, लहसुन और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं।

- इसके बाद अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होन तक भूनें।

- फिर अब इसमें दाल और पालक दोनों साथ डाल दें। इसके साथ ही कटे हुए टमाटर डाल दें।

Also Read: पतली ग्रेवी होने से हो जाती हैं परेशान, जानें इसे गाढ़ा करने के ये शानदार टिप्स

- इसके साथ नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, सब्जी मसाला डालने के बाद मिक्स करें।

- आप चाहें तो मूंग दाल की बड़ियां भी डाल सकते हैं इससे और भी स्वाद आ जाएगा।

- इसके बाद इसे ढक्कर थोड़ी देर और पकाएं। जब पालक अच्छे से गल जाए तो समझें आपकी सब्जी तैयार है। आप चाहें तो इसके ऊपर से गर्म मसाला भी डाल सकते हैं।

और पढ़ें
Next Story