सर्दियों में बनाकर खाएं गुड़ और मुरमुरे के लड्डू, बहुत ही आसान है इसे बनाना
आज हम आपको गुड़ और मुरमुरे के लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बहुत ही कम समय में तैयार हो जाते हैं।

गुड़ और मुरमुरे के लड्डू रेसिपी (फाइल फोटो)
गुड़ और मुरमुरे से बने लड्डू खाने में काफी टेस्टी लगते हैं। अक्सर लोग इसे बाहर से खरीदकर ही खाते हैं। आज हम आपको गुड़ और मुरमुरे के लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बहुत ही कम समय में तैयार हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ और मुरमुरे लड्डू बनाने का तरीका।
सामग्री
लाई/मुरमुरे - 500 ग्राम
गुड़ - 200 ग्राम
पानी - 1 कप
घी - 3-4 चम्मच
Also Read: इस मौसम में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मेथी बथुए के पराठे, यह है रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहलेएक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद अब इसमें मुरमुरे को हल्का भूनें।
- इस बात का ख्याल रखें कि आंच ज्यादा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे।
- फिर गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रखें।
- अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें।
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें और जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके गैस बंद कर दें।
- तैयार इस मिक्सचर को छूकर देखें। अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो इसके लड्डू बना लें।
- लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्हें डिब्बे में स्टोर करके रख लें।