Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Coronavirus : ब्यूटी पार्लर जाना हुआ मुश्किल तो इन घरेलू नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल

Lockdown: लॉकडाउन के चलते अगर आप पार्लर नहीं जा पा रही हैं और चेहरे पर अनचाहे बालों को लेकर आप परेशान हैं। ऐसे में आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर पर ही अनचाहे बाल हटा सकती हैं।

Lockdown: ब्यूटी पार्लर जाना हुआ मुश्किल तो इन घरेलु नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल
X

Lockdown: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक मचा हुआ है। हालातों को देखते हुए सरकार ने कई शहर लॉक डाउन कर दिए हैं। वहीं महिलाएं अक्सर अपने चेहरे पर अनचाहे बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। जिसके लिए वे ब्यूटी पार्लर जाती रहती हैं। वहीं अगर आप लॉक डाउन के कारण ब्यूटी पार्लर नहीं जा पा रही हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनके जरिए आप आसानी से घर पर अपने चेहरे से अनचाहे बाल हटा सकती हैं। चलिए जानते हैं चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे।

पपीता

पपीता - 1 चम्मच

हल्दी पाउडर - ½ चमम्च

लगाने का तरीका

सबसे पहले पपीता को छील कर मिक्स्क्सी में पीस लें।

अब इस पेस्ट हल्दी मिलाएं|

इस पेस्ट को 15 min के लिए फेस और गर्दन में अच्छे से लगायें।

अब इसे पानी से धो लें और इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2 बार लगाएं।

एलोवेरा

हल्दी पाउडर - ¼ चम्मच

बेसन - ¼ चमम्च

एलो वेरा जेल - 4 चम्मच

सरसों तेल - 2 चम्मच

लगाने का तरीका

सबसे पहले इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद पेस्ट को अपने शरीर में जहाँ बाल है वहां पर लगायें।

पेस्ट को हमेशा बालों की ग्रोथ जैसी है उसके उल्टे डायरेक्शन में ही लगायें।

इसे15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

अब एक साफ कपड़ा से जिस तरीके से पेस्ट लगाया था उसी डायरेक्शन में पेस्ट को हटाएं।

पेस्ट निकलने के बाद पानी से धोकर टोवल से साफ करें।

नींबू

चीनी - 1 चम्मच

नीम्बू का रस - 1 चम्मच

शहद - 1 चम्मच

कोर्न स्टार्च - 1-2 चम्मच

वैक्सिंग स्ट्रिप

लगाने का तरीका

सबसे पहले चीना, नीम्बू और शहद को मिक्स करें और इसे गर्म करने के लिए रखें।

मिक्सचर को गर्म होने दें जिससे स्मूथ पेस्ट बन जाये। अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा हो तो उसमे थोड़ा पानी मिला लें|

अब मिक्सचर थोडा ठंडा होने के लिए रख दें।

अब जहाँ के बाल आप हटाना चाहती है वहां cornstarch डस्ट करें।

अब पेस्ट को शरीर में बालों की ग्रोथ जिस ओर हो उसी डायरेक्शन में लगायें।

इसके बाद तुरंत वैक्सिंग स्ट्रिप उसके उपर रखें और उसे दबाएँ जिससे वो पेस्ट से चिपक जाए इसके बाद अब स्ट्रिप को अपोजिट डायरेक्शन में खींच लें।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story