घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी केक और कुकीज, ये हैं 5 रेसिपी
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए कुछ लोग बाजार से केक, कैंडीज खरीद लाते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही बड़ी आसानी से स्वीट-टेस्टी केक्स, कुकीज और कैंडीज बना सकती हैं।

X
वीणा गुप्ता/नई दिल्लीCreated On: 21 Dec 2017 5:01 PM GMT
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए कुछ लोग बाजार से केक, कैंडीज खरीद लाते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही बड़ी आसानी से स्वीट-टेस्टी केक्स, कुकीज और कैंडीज बना सकती हैं। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ही डिशेज की रेसिपी। इन्हें बनाएं और फैमिली-फ्रेंड्स के साथ क्रिसमस करें एंज्वॉय
बादाम-पिस्ता केक के लिए सामग्री
- मैदा- 2 कप
- रिफाइंड ऑयल- 1/2 कप
- पिघला मक्खन- 1/2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क- 400 ग्राम
- पिसी चीनी- 1/2 कप
- दूध- 1 कप
- वनिला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
- नमक- चुटकी भर
- बेकिंग सोडा- डेढ़ छोटा चम्मच
- बेकिंग पावडर- 2 छोटे चम्मच
- बादाम का चूरा- 1 बड़ा चम्मच
- कटे बादाम- 1 बड़ा चम्मच
- साबुत बादाम गिरी- 1 बड़ा चम्मच
- कटा पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
- हरी चेरी- 1 छोटा चम्मच
विधि
- पिसी चीनी, ऑयल और पिघले मक्खन को मिलाकर अच्छी तरह फेंटें फिर वनिला एसेंस मिला लें
- मैदा में सारी सूखी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं
- अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके मक्खन वाले मिश्रण में मिलाएं
- साथ ही कंडेंस्ड मिल्क और बादाम का चूरा भी डाल दें
- आवश्यकतानुसार दूध मिलाती जाएं। घोल बहुत गाढ़ा या पतला न हो
- तैयार घोल को चिकनाई लगे बेकिंग बाउल में डालें। ऊपर से कटा बादाम बुरक दें
- प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 30-35 मिनट तक बेक करें
- बीच में चाकू डालकर देखें। चाकू बिल्कुल साफ निकलना चाहिए
- आवश्यकता हो तो 4-5 मिनट और बेक करें
- केक तैयार होने पर ओवन से बाहर निकालें
- ठंडा होने पर बाउल से निकालकर हरी पेठा चेरी, कटे बादाम और बादाम गिरी से सजाकर सर्व करें
केक और कुकीज की बाकी रेसिपी के लिए देखें अगली स्लाइड...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story