आम की पत्ती के ये हैं चमत्कारी फायदे
इसकी पत्ती में विटामिन सी, बी और ए मौजूद होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 July 2017 5:25 PM GMT
अधिकतर लोगों को आम खाने में पसंद होता है। ये तो सबको पता है आम में कई हेल्थ बेनिफिट छुपे होते हैं।
फ्रूट्स का सेवन करने से सेहतमंद फायदे होते हैं। क्या आपको पता है आम की पत्तियां कई बीमारियों का इलाज करने में मदद करती है।
आम की पत्ती में औषधि गुण होते हैं। इसकी पत्ती में विटामिन सी, बी और ए मौजूद होता है।
आम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट होता है। और यह पोषक तत्वों से भरपूर है।
आइए आपको बताते हैं आम की पत्ती के घरेलू नुस्खे के बारे में...
इसे भी पढ़ें- हड्डियों के सभी तरह के दर्द से छुटकारा दिलाती है हर्बल पुल्टिस पोटली, ऐसे बनाएं
1. शुगर
- आम की पत्ती डायबिटीज के इलाज में काम आती है। शुगर को कंट्रोल करती है।
- पत्तियों को सूखाकर और पाउडर बनाकर इसका सेवन करने से डायबिटीज के रोग से छुटकारा मिलता है।
- रातभर पानी में पत्तियों को भिगोकर, सुबह इसका पानी पीने से शुगर को लक्षण दूर होते हैं।
2. ब्लड प्रेशर
- आम की पत्तियां ब्ल्ड प्रेशर को कंट्रोल रखती हैं।
- पत्तियां ब्लड प्रेशर के अप एंड डाउन होने पर बैलेंस करती है।
3. पथरी
- आम की पत्तियां पथरी को निकालने में मदद करती है।
- इसके पाउडर या पानी के सेवन से पथरी गलकर निकल जाती है।
4. कान का दर्द
- आम की पत्ती का जूस कान में डालने से कान के दर्द से राहत मिलती है।
- इसके रस को डालने से पहले हल्का गर्म कर लें।
5. गले में पेरशानी या हिचकी
- गले में परेशानी या हिचकी आने पर आम की पत्ती एक अच्छा घरेलू नुस्खा है।
- इसकी पत्ती को जलाएं और इसके धुएं को अंदर की तरफ लें।
- गले की समस्या और हिचकी से आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- चावल का पानी त्वचा से लेकर कैंसर तक के लिए है फायदेमंद
6. पेट की बीमारी
- आम की पत्तियों को हल्के गर्म पानी में पूरी रात के लिए छोड़ दें।
- सुबह खाली पेट इसका रोज सेवन करने से पेट से संबंधित बीमारियां सारी खत्म हो जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story