WBCS Group C Final Result: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने WBCS ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध है। रिजल्ट के साथ ही आयोग ने कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं, जिससे उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार अंक मिलान कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें WBCS ग्रुप-सी रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘WBCS Group C Final Result 2023’ लिंक चुनें।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- अपना रोल नंबर चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
जारी हुई कैटेगरी वाइज कटऑफ
आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक भी घोषित किए हैं:
- जनरल: 787.25
- ईडब्ल्यूएस: 726.5
- ओबीसी-ए: 787
- ओबीसी-बी: 786.5
- एससी: 758
- एसटी: 708.25
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना रोल नंबर ध्यानपूर्वक जांच लें और अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स भी जरूर मिलान करें।










