Logo
election banner
UPSC CSE Prelims 2024 Postponed: लोकसभा चुनाव की डेट के क्लैश के चलते संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया गया हैं। इसके बाद ही आयोग ने नई डेट भी जारी की है। 

UPSC CSE Prelims 2024 Postponed: लोकसभा चुनाव 2024 के चलते संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा(CSE Prelims) को स्थगित करने का फैसला लिया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है। बता दें कि परीक्षाएं 26 मई से शुरू होने वाली थीं।

19 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव
निर्वाचन आयोग ने बीते शनिवार(16 मार्च) लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी किया था। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में होंगे। जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इसके चलते आयोग ने यूपीएससी की होने वाली परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया।

 और पढ़ें: लोकसभा चुनाव की वजह से NEET, UPSC, CUET परीक्षाएं होगी स्थगित? जानिए क्या है अपडेट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की नई डेट जारी
संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिस में बताया कि अब यह परीक्षा 26 मई आयोजित न होकर 16 जून 2024 को संपन्न करवाई जाएगी। एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे। बता दें इस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक पूर्ण की गयी थी।

 और पढ़ें: मध्य प्रदेश एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; यहां देखिए आयु सीमा और योग्यता की डिटेल्स

इतने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कुल 1206 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा/ IAS (सिविल सेवा) के लिए 1056 निर्धारित हैं वहीं भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए 150 पद आरक्षित हैं।

5379487