Logo
Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है।

UP IT Grade Result 2026: Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने फिलहाल विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और कॉमर्स विषय की मेरिट लिस्ट प्रकाशित की है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर या जारी पीडीएफ के माध्यम से अपना परिणाम रोल नंबर के आधार पर देख सकते हैं।

रोल नंबर वाइज ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Latest News” सेक्शन में क्लिक करें।
  • संबंधित विषय के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर ओपन हुई पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम चेक करें।

कितने अभ्यर्थी हुए सफल?
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 6772 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं। विषयवार सफल उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:

  1. विज्ञान: 329
  2. संस्कृत: 2772
  3. गृह विज्ञान: 2784
  4. कॉमर्स: 887

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जल्द
प्रीलिम परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए मेंस आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आवेदन से जुड़ी तारीखें और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कटऑफ और प्राप्तांक से संबंधित विस्तृत जानकारी पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अंतिम चरण में जारी की जाएगी।

5379487