Logo
election banner
झारखंड में सहायक शिक्षक पद के लिए 26 हजार भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। परीक्षाएं 21 जनवरी और 28 जनवरी 2024 दोनों दिन आयोजित की जाएंगी।

Jharkhand teachar exam: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका है। सहायक शिक्षक पद के लिए 26 हजार भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। परीक्षाएं 21 जनवरी और 28 जनवरी 2024 दोनों दिन आयोजित की जाएंगी।

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने झारखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2023 के संबंध में नोटिस जारी किया है। शिक्षक पदों के लिए परीक्षा जनवरी 2024 में की जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड फॉरमेट में आयोजित होगी। प्राथमिक विद्यालय सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता 2023 के लिए आवेदन करने वाले प्रतिभागी jssc.nic.in. की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

भर्ती
झारखंड असिस्टेंट टीचर के लिए 26001 पद भरे जाएंगे। जिसका आवेदन अक्टूबर 2023 में भरा जा चुका है।

सैलरी
झारखंड असिस्टेंट टीचर का चयन होने के बाद कक्षा 1से 5 तक की सैलरी 25 हजार से लेकर 81 हजार रुपए है। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की सैलरी 29,20 से 92,300 तक है।

एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लगभग 15 दिन पहले अपलोड किया जाएगा। जिसे jssc.nic.in. की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

5379487